बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

nalkheda Baglamukhi mandir navratri 2021 बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि

नलखेड़ा, अग्निपथ। नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में आने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति और सुरक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर अपर कलेक्टर आरपी वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

बगलामुखी मंदिर में प्रमुख अधिकारियों की ड्यूटी का विवरण:

  • 22 और 30 सितंबर:
    • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण पीके दोराया और अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश अगरिया
    • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: उपसंचालक उद्यानिकी अर्जुनसिंह राजपूत और उपयंत्री गोविंद सूर्यवंशी
  • 23 और 27 सितंबर:
    • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्ता और कार्यपालन यंत्री बीएस अचाले
    • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया और अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण दिवाकर पांडे
  • 24 और 28 सितंबर:
    • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन गोविंद पाटीदार और प्रबंधन दुर्गेश जाट
    • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नारायण सिंह मुवेल और कार्यपालन यंत्री अशोक पाटीदार
  • 25 और 29 सितंबर:
    • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश गुर्जर और अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक लारिया
    • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद और अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश बामनिया
  • 26 सितंबर और 1 अक्टूबर:
    • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: प्रबंधक अजय सिंह राजपूत और नोडल अधिकारी विक्रम सिंह परमार
    • दोपहर 2 बजे से रात 6 बजे तक: सहायक कृषि यंत्री अंशुल बरोड़ और आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामोर

अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी ड्यूटी के समय से आधा घंटा पहले बगलामुखी मंदिर परिसर में पहुँचकर तहसीलदार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ। बिना सूचना दिए ड्यूटी समाप्त होने से पहले बगलामुखी मंदिर परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएँ ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

Next Post

नवरात्रि 2025 : शुभ संकेत लेकर आ रही हैं मां दुर्गा, गज पर सवार होकर करेंगी आगमन

Sat Sep 20 , 2025
धार, अग्निपथ। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल 22 सितंबर से मां दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना शुरू हो जाएगी, जो 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और […]
नवरात्रि 2025 : शुभ संकेत

Breaking News