खबरों के उस पार: प्रशासनिक अमला सक्रिय

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर जहां मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर व संभागायुक्त को कहा है कि जहां पर आवश्यक हो लाकडाउन लगाया जाये। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाये। नगर में जहां पर भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहां पर टीम भेजकर जांच की जाये कि कोविड पाजीटिव मरीज के परिजन कहीं बाहर तो नहीं घूम रहे हैं और घूम रहे हैं तो उनकी गिनती कर संबंधित को समझाइश देकर घर में रहने को कहा जाये।

इन निर्देश के बाद ही जिला प्रशासन का अमला करीब 6 बजे बाद से ही सक्रिय हो गया और जहां पर भी पाजीटिव मरीज थे वहां पर उनके परिजनों की जानकारी जुटा कर उनसे स्वास्थ्य संबंधित ली गयी। अगर जिला प्रशासन इसी तरह सक्रिय रहा और सख्ती की गयी तो कोरोना को रोकने में हम काफी हद सफल हो सकेंगे। लेकिन दुकानदार इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वह ग्राहकों को बिना मास्क के ही सामग्री दे रहे हैं और अगर दुकानदार जिला प्रशासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करेंगे तो इसे रोकने के प्रयासों पर पानी फिरता जायेगा और कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ता जायेगा और हम लाकडाउन के करीब पहुंचते जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एएसआई के मकान पर कब्जा किया, शिकायत की तो आरोप लगाकर जहर खाया

Wed Mar 31 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। इंदिरानगर में बुधवार को एक युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसाईड नोट में आत्मघाती कदम उठाने का जिम्मेदार बडऩगर के एएसआई को बताया। मामले में पड़ताल की तो पता चला युवक ने एएसआई के मकान का ताला तोडक़र […]