मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रदेश में सिर्फ देशी पटाखों का ही उपयोग दीपावली व अन्य मौकों पर किया जा सकेगा। विदेशी पटाखों का उपयोग व बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। विदेशी पटाखों से आशय खासकर चीन में बने पटाखों से है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने ऐसे पटाखों के उपयोग और विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया है जिस पर देवी-देवताओं के फोटो बने हों। इस निर्णय को लेने में सरकार ने देर कर दी। अब तक तो थोक पटाखा व्यापारी इस साल बिकने वाले पटाखों का लॉट ले आए हैं। दुकानें सज चुकी हैं और कई खेरची पटाखा विक्रेता इन पटाखों को बुक भी करा चुके हैं। इनमें चीनी पटाखें भी हैं तो देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे भी। दुकानदार दुविधा में है कि इन पटाखों का अब क्या करें, दूसरी ओर अधिकारी खुश हैं कि उन्हें दीपावली मनाने का एक और जरिया मिल गया। अभी तक तो बीच शहर में दुकानें लगवाने, स्टॉक रखने और लाइसेंस के नाम पर ही जेब गर्म हो पाती थी। अब तो सरकार ने एक और डंडा थमा दिया, जिसे घुमाते ही व्यापारी सिर पकड़ लेगा और अफसरों की चांदी होगी।
Next Post
इस विज्ञापन एजेंसी पर आयकर ने क्यों मारा छापा
Fri Nov 6 , 2020
भाजपा अध्यक्ष ने पूछा था किस को दिए 4 करोड़ के विज्ञापन, कांग्रेस सरकार के वक्त का मामला भोपाल। इनकम टैक्स टीम ने भोपाल में दो विज्ञापन एजेंसियों के 12 ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। पहले भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र मालवीय नगर में व्यापक इंटरप्राइजेज पर आय से […]

यह भी पढ़ें
-
6 years ago
युवाओं को तवज्जो..!
-
5 years ago
खबरों के उस पार: मंदिर प्रशासन मौन क्यों..!
-
6 years ago
खबरों के उस पार: जानलेवा सूदखोरी से राहत नहीं..!
-
6 years ago
जगह-जगह मौजूद है मिलावटखोर…!
