इस विज्ञापन एजेंसी पर आयकर ने क्यों मारा छापा

भाजपा अध्यक्ष ने पूछा था किस को दिए 4  करोड़ के विज्ञापन, कांग्रेस सरकार के वक्त का मामला

भोपाल। इनकम टैक्स टीम ने भोपाल में दो विज्ञापन एजेंसियों के 12 ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। पहले भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र मालवीय नगर में व्यापक इंटरप्राइजेज पर आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड की। आईटी ने कंपनी के मालिक मुकेश श्रीवास्तव के रायपुर समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। इसका पॉलिटिकल कनेक्शन भी बताया जा रहा है। चार दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सवाल उठाया था कि कांग्रेस सरकार ने 20 मार्च को किसे माध्यम के जरिए 4 करोड़ का विज्ञापन दिया गया।

दूसरी एडवरटाइजमेंट कंपनी पर भी विजन फोर्स के दफ्तर पर छापा है। इसका दफ्तर एमपी नगर में है। विजन फोर्स के मालिक संजय प्रकट है। आयकर विभाग के एक दर्जन कर्मचारी अधिकारी दफ्तर में मौजूद है। इससे पहले व्यापक इंटरप्राइजेज के दफ्तर और मालिक के घर छापे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में कई खुलासे होने संभावना जताई जा रही है।

मालवीय नगर में कार्रवाई के दौरान बंगले पर पसरा सन्नाटा।
मालवीय नगर में कार्रवाई के दौरान बंगले पर पसरा सन्नाटा।

कांग्रेस के करीबी कंपनी के मालिक
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार में कंपनी को करोड़ों का एडवरटाइजमेंट का काम मिला था। इसके पहले भी मुकेश एक अन्य कंपनी के साथ काम कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में भी एडवरटाइजमेंट का काम कर चुके हैं। अब बताया जाता है कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद कमलनाथ के करीबी के साथ पूरे प्रदेश में एडवरटाइजमेंट का काम किया था। कार्रवाई जारी है। अभी तक अधिकारियों ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
एमपी नगर में विजन फोर्स के दफ्तर पर छापा
खास बात यह है कि आयकर विभाग ​​​​की टीम की गाड़ियों पर कोविड-19 लिखा हुआ था। श्रीवास्तव के घर पर कोविड-19 लिखी गाड़ियों से ही टीम पहुंची है। भोपाल में करीब 12 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इसमें हिंदी भवन नेहरू नगर शक्तिनगर एमपी नगर आकृति इको सिटी एयरपोर्ट रोड समेत एक दर्जन लोकेशन शामिल है।
शाम को बनाई योजना
शाम को योजना बनाई और देर रात 12 बजे के बाद तीन गाड़ियों पर कोविड-19 लिखकर शहर के करीब 12 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। यह सभी दो एडवरटाइजमेंट एजेंसी के ऑफिस और घर बताए जाते हैं। इसमें इतवारा, कोटरा, सुलतानाबाद, कोहिफिजा, एयरपोर्ट रोड, शक्ति नगर, हिन्दी भवन के पास, अरेरा कॉलोनी के अलावा एमपी नगर और नेहरू नगर में कुछ स्थानों पर कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लड़कियां दौड़ा रही थीं 100 की स्पीड से ऑडी , टक्कर से युवक उछलकर सड़क से मकान की छत पर जा गिरा

Fri Nov 6 , 2020
चली गई जान जयपुर।  शहर में शुक्रवार सुबह 2 लड़कियां 100 की स्पीड में ऑडी कार दौड़ा रही थीं। स्पीड के चक्कर में कंट्रोल नहीं रहा और एक युवक को टक्कर मार दी। युवक एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट हवा में उछलकर पास के मकान की छत पर जा […]

Breaking News