शासकीय महाविद्यालय में वंदे मातरम् गायन का प्रशिक्षण आयोजित, विद्यार्थियों ने सीखा मूल गीत

02
नलखेड़ा, अग्निपथ। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में वंदे मातरम् के मूल गीत के गायन के संबंध में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जी.एल. रावल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ ने राष्ट्रीय गीत की बारीकियों और उसके ऐतिहासिक महत्व को समझा।

प्रशिक्षक डॉ. सर्वेश व्यास ने उपस्थित जनसमूह को वंदे मातरम् के मूल स्वरूप में गायन का विधिवत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रो. संतोष कुमार कुमावत ने गीत के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के जीवन परिचय और उनके प्रसिद्ध साहित्य ‘आनंद मठ’ पर प्रकाश डाला। डॉ. सुखदेव बैरागी ने इस गीत को राष्ट्र के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत और परम प्रेरणादायी बताया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जी.एल. रावल ने कहा कि वंदे मातरम् गीत ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में प्राण फूंकने का कार्य किया था। यह गीत क्रांतिकारियों का मुख्य प्रेरणा स्रोत बना। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि बंगाल में संन्यासी विद्रोह के समय क्रांतिकारियों ने इसी गीत के माध्यम से संगठन खड़ा किया था। मैडम भीकाजी कामा ने भी जर्मनी में फहराए गए ध्वज पर वंदे मातरम् लिखवाया था, जिसने देश-विदेश में क्रांतिकारियों को एकजुट किया।

प्रशिक्षण के अंत में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से पूर्ण वंदे मातरम् गीत का सस्वर गायन किया गया।

Next Post

हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद एक्शन में वन विभाग, शाजापुर में लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

Wed Dec 17 , 2025
शाजापुर। जिले में बेखौफ हो चुके वन माफियाओं पर अब वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा किए गए हालिया प्रदर्शन और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, वन विभाग का अमला अब मैदानी कार्रवाई में जुट गया है। इसी […]

Breaking News