झूठी खबर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सचिव ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

उज्जैन। दैनिक अखबार अग्नि दर्शन में प्रकाशित हुई खबर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल चौहान ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। चौहान ने बताया कि उज्जैन से प्रकाशित उक्त अखबार में आपत्तिजनक एवं अनर्गल शब्दों का उपयोग किया गया जिनका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

कमल चौहान ने एसपी के साथ ही अजाक थाना प्रभारीए नागझिरी थाना प्रभारी को भी शिकायत की कि दैनिक अग्निदर्शन नामक समाचार पत्र के प्रधान संपादक विपुल जोशी एवं रिपोर्टर मनीष भालसे द्वारा अखबार में प्रकाशित समस्त सामग्री झूठी, आधारहीन है। समाचार में जिस भाषा का उपयोग किया गया है वह आपत्तिजनक है।

चौहान ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के समाचार प्रकाशित कर उक्त व्यक्ति अपने दलालों को संबंधित व्यक्तियों को ब्लेकमेल करने भेजते हैं। यह समाचार प्रकाशित करने के बाद उक्त व्यक्तिगणों के द्वारा मुफ्त में समाचार पत्र की प्रतियां वितरित की गई ताकि मुझे व्यवसायिक नुकसान हो तथा सामाजिक बदनामी हो।

समाचार प्रकाशन के बाद इनकी ओर से दलाल आकर पैसे की मांग कर रहे हैं जिनका स्पष्ट कहना है कि यदि पैसा नहीं दिया तो अगले अंकों में और मानहानी कारक लेख छापे जायेंगे। इनके द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री से समाज मेंए रिश्तेदारी में और परिवार में प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। कमल चौहान ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन का सच और उसका कृत्रिम अभाव

Wed Apr 7 , 2021
शायद बहुत कम पाठकों को यह जानकारी होगी कि जिस ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन के लिये आज देश भर में मारा-मारी चल रही है वह रेमडेसिविर ईजाद करने वाले अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी गिलियड सांइसेज है। इस दवा का निर्माण शुरुआत में हेपेटाईटस बी के लिये किया गया था परंतु उस बीमारी पर […]