लड़कियां दौड़ा रही थीं 100 की स्पीड से ऑडी , टक्कर से युवक उछलकर सड़क से मकान की छत पर जा गिरा

चली गई जान

जयपुर।  शहर में शुक्रवार सुबह 2 लड़कियां 100 की स्पीड में ऑडी कार दौड़ा रही थीं। स्पीड के चक्कर में कंट्रोल नहीं रहा और एक युवक को टक्कर मार दी। युवक एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट हवा में उछलकर पास के मकान की छत पर जा गिरा। उसका एक हाथ और एक पैर कटकर अलग हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कार की टक्कर के बाद युवक उछलकर पास के मकान की छत पर गिरा।
कार की टक्कर के बाद युवक उछलकर पास के मकान की छत पर गिरा।

कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने पाली से आया था युवक
हादसे में मारे गए युवक का नाम मादाराम था। वह कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने पाली से जयपुर आया था। परीक्षा शुक्रवार सुबह 9 बजे से थी। युवक मिशन कम्पाउंड की तरफ से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड रोड से गुजर रहा था। लेकिन, परीक्षा से करीब एक घंटे पहले 8 बजे तेज रफ्तार कार ने उसकी जान ले ली।

सोनी हॉस्पिटल के मालिकों के नाम पर रजिस्टर है कार
कार की टक्कर से सड़क पर लगा बिजली का पोल उखड़ गया और नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा। उस वक्त रोड खाली थी, नहीं तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था। एयर बैग खुलने से कार में बैठी दोनों लड़कियों की जान बच गई। कार जाम होने के बाद वे बाहर आईं और घरवालों को फोन किया। जो लड़की कार चला रही थी, उसका नाम नेहा सोनी है। साथ बैठी उसकी फ्रेंड का नाम प्रज्ञा है। कार सोनी हॉस्पिटल के मालिकों के नाम पर रजिस्टर है। गाड़ी का नंबर RJ14 UN 5566 है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कार की टक्कर से बिजली का पोल गिरने के बाद मौके पर जमा भीड़।
कार की टक्कर से बिजली का पोल गिरने के बाद मौके पर जमा भीड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिद पर गुर्जर:कड़ाके की ठंड में रेल पटरी पर जले अलाव, बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो दिवाली यहीं मनाएंगे

Fri Nov 6 , 2020
आरक्षण आंदोलन भरतपुर (राजस्थान)। बयाना के पीलूपुरा में बैकलॉग की भर्तियों समेत 6 मांगों को लेकर गुर्जर समाज के लोग कड़ाके की ठंड के बाद भी रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार को सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि फिर बात करने ट्रैक पर पहुंच सकता है। […]

Breaking News