भाजपा नेता की मौत पर अस्पताल में पथराव, कांग्रेस ने दिया धरना

रात को वाट्सअप पर पोस्ट डाली माधवनगर में आक्सीजन खत्म हो गई है, मरीजों की जान खतरे में है और दम तोड़ दिया

  • कमरे में घूसकर बचे अफसर, परिजनों ने सांसद को भी सुनाई खरीखोटी
  • कलेक्टर ने दो की मौत बताई
  • अंतिम संस्कार 9 का हुआ

उज्जैन,अग्निपथ। माधवनगर अस्पताल में गुरुवार को दिनभर हंगामा होता रहा। वजह कोविड पीडि़त भाजपा नेता की देर रात आक्सीजन खत्म होने से मरीजों की जान खतरे में वाट्सअप पर पोस्ट डालने से दम तोडऩा रहा है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में पथराव कर नोडल अधिकारी सुजानसिंह रावत को घेरने का प्रयास किया। मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया पहुंचे तो उन्हें भी खरीखोटी सुना कर चलता कर दिया। इस दौरान पांच मौत का पता चलते ही शाम को कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल घेराव कर दिया।

माधवनगर अस्पताल में बुधवार रात आक्सीजन खत्म होने पर यहां भर्ती गोपालपुरा निवासी भाजयुमो अनुसूचित जाति पदाधिकारी जितेंद्र शेरे ने बुधवार रात 11.45 पर वाट्सअप पर माधवनगर में आक्सीजन खत्म, मरीजों की जान खतरे में पोस्ट डाली और दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह शेरे की मौत का पता चलने पर लोग आक्रोशित हो गए। मौत के लिए प्रशासन व सरकार को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा कर दिया। आक्सीजन की कमी से पांच लोगों की मौत की अफवाह के कारण हंगामे का पता चलने पर नोडल अधिकारी रावत पहुंचे तो उत्तेजित लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। कमरे में घूसे तो हंगामाई अस्पताल में घूसने लगे। नतीजतन यहां मौजूद माधवनगर थाने के एसआई ब्रजेंद्र छाबेरिया ने रौकने का प्रयास किया तो लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। बाद में जिस कमरे में रावत थे उसे तोडऩे का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एएसपी अमरेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को शांत किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया भी वहां पहुंचकर ढांढस बंधाने का प्रयास किया तो शेरे की पत्नी संगीता ने उन्हें भी खरीखोटी सुनाकर जाने का कह दिया।

चार मौत माना, लेकिन स्वाभाविक बताया

माधवनगर में आक्सीजन की कमी से पांच लोगों की मौत की अफवाह उड़ गई। यहां पहुंचे नोडल अधिकारी रावत ने चार लोगों के मरने की पुष्टी की, लेकिन बताया कि आक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। गंभीर कोविड पीडि़त होने के कारण सभी की स्वाभाविक मौत हुई है। हालांकि उनकी बात को किसी ने नहीं माना।

सीएम की फटकार पर सक्रिय

बताया जाता है भाजपा नेता के परिजनों की नाराजगी के बाद सांसद फिरोजिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को स्थिति से अवगत कराया। सभवत: सीएम की फटकार के बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल को छावनी बना दिया गया। हालांकि सांसद ने भी आक्सीजन की कमी को मानते हुए कमी नहीं आने का भरौसा दिलाया।

कलेक्टर बोले दो की मौत, क्रियाक्रम 9 का

खास बात यह है कि 14 कोविड़ पीडि़त की मौत की अफवाह उडऩे पर शाम को कलेक्टर ने शाम को खंडन किया। बताया कि आक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। कोरोना से मात्र दो लोगों की जान गई है। इस संबंध में जब कोविड मृतकों के लिए तय मोतीनगर मोक्षधाम में खोजबीन की तो पता चला गुरुवार को 9 लोगों का दाह संस्कार किया गया है।

युवक कांग्रेस नेता को पकड़ा, छोड़ा

Youth congress oxygen madahv nagar hangama
धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

पांच कोरोना पीडि़तों की आक्सीजन से कमी की सूचना पर शाम को कांग्रेस नेता चंद्रभानसिंह चंदेल, भरत शंकर जोशी, बबलू खिंची, पार्षद जितेंद्र तिलकर ने शाम को माधवनगर थाने का तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर दिया। पता चलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर उन्होंने चंदेल को हिरासत मेें ले लिया, लेकिन सभी की गिरफ्तारी देने के लिए अडऩे पर उन्होंने चंदेल को भी थाने से छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभी भी समय है, चेत जाओ, वर्ना पछताओगे

Fri Apr 9 , 2021
बीते दो दिनों से मन विचलित है। समाचार पत्र नकारात्मक खबरों से भरे हुए हैं। कोरोना से आहत सम्पूर्ण मानव जाति प्रकृति के इस प्रहार से कराह रही है। देश का सबसे संपन्न प्रांत गुजरात भी इस समय मुश्किल हालातों से गुजर रहा है। गुजरात के अनेक स्थानों की तस्वीरें […]