पूर्व सांसद मालवीय ने कोरोना अस्पतालों के हालात का लिया जायजा

उज्जैन। उज्जैन में कोरोना के चलते हो रही लगातार मौतों से व्यथित मध्यप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शनिवार को कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े। उनके फेसबुक पेज पर नागरिकों ने उनसे अपील की थी कि इस समय उज्जैन की सारी जनता की नजर आप पर है।

पूर्व सांसद के निजी सहायक के मुताबिक जनता का कहना था कि जनप्रतिनिधि अपने एसी वाले ऑफिस से बाहर नही निकल रहें है। कोरोना को देखते हुए कोई भी अस्पतालों में हालत का जायजा लेने तक नहीं आया। जनता को सबने भगवान भरोसे छोड़ रखा है। प्रो.मालवीय शनिवार सुबह निकल पड़े औचक निरीक्षण पर। सर्वप्रथम वे अपनी टीम के साथ माधव नगर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां आक्सीजन की कमी से हाल ही में भाजपा से जुड़े जितेंद्र शेरे जी का आकस्मिक निधन हो गया था।

वहां मौजूद मरीजो एवं उनके परिजनों से उन्होंने बात की तथा मौजूद मेडिकल स्टॉफ से वास्तविक स्थिति के बारे में जाना। विकट हालातों में सेवा दे रहे मेडिकल स्टॉफ की प्रशंसा व्यक्त की।

दवा की कमी की दिक्कत बताई

इसके बाद डॉ चिंतामणि मालवीय चरक हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर कोविड-19 वार्ड के मरीजो ने दवाओं की अनुपब्धलता एवं आ रही परेशानियों की शिकायत प्रो.मालवीय से की। उन्होंने निराकारण के लिए अधिकारियों को फोन पर निर्देशित किया तत्काल व्यवस्था में सुधार हेतु जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।

मालवीय उज्जैन के मेडिकल कॉलेज आरडी गार्डी पहुंचे। यहां से अनेक मरीजो के परिजनों की लगातार प्रो. मालवीय से फोन पर बात हो रही थी। मरीजो के परिजनों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिसपर उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधक और प्रभारी से तुरंत चर्चा कर समस्या का समाधान किया।

प्रो.मालवीय ने सभी को अपने मोबाइल नंबर दिये और बताया कभी भी किसी भी समय यदि कोई भी समस्या हो 24 घण्टे मेरा मोबाइल चालू है। आप आपकी समस्या बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑक्सीजन प्लांट की 48 घंटे की टेस्टिंग शुरू, 24 घंटे में बनाएगी 175 सिलेंडर

Sun Apr 11 , 2021
100 अतिरिक्त बेड शुरू करने में मिलेगा फायदा उज्जैन, अग्निपथ। चरक अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की 48 घंटे की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कल सुबह तक टेस्टिंग चलेगी। निरीक्षण करने के लिए सिविल सर्जन पीएन वर्मा तकनीशिनों के साथ शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे और जानकारी प्राप्त […]