ऑक्सीजन प्लांट की 48 घंटे की टेस्टिंग शुरू, 24 घंटे में बनाएगी 175 सिलेंडर

100 अतिरिक्त बेड शुरू करने में मिलेगा फायदा

उज्जैन, अग्निपथ। चरक अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की 48 घंटे की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कल सुबह तक टेस्टिंग चलेगी। निरीक्षण करने के लिए सिविल सर्जन पीएन वर्मा तकनीशिनों के साथ शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे और जानकारी प्राप्त की। बताया जाता है कि छठीं मंजिल पर अतिरिक्त 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इन मरीजों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

पिछले शुक्रवार को कलेक्टर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यहां पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था शुरू करने और यहां के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के निर्देश प्रदान किए थे। कलेक्टर आशीष सिंह चरक अस्पताल के पीछे स्थित ऑक्सीजन प्लांट को देखने पहुंचे थे। इस प्लांट को शुरू करने के लिये पूर्व से काम जारी था। मैकेनिकों द्वारा पाइप लाइन बिछा दी गई थी। कलेक्टर ने इस प्लांट को भी शुरू करने के निर्देश दिये थे।

शनिवार की शाम को 5 बजे से टेस्टिंग शुरू की गई जो कि सोमवार तक 48 घंटे तक चलेगी। इसके बाद प्लांट को शुरू किया जाएगा। चरक अस्पताल के तकनीशिन नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन बनाने का काम और ऑक्सीजन सिलेण्डरों को प्लांट की मशीनों में डालकर वार्डों में सप्लाय करने की टेस्टिंग शुरू की गई है। प्लांट की मशीनें आक्सीजन को सक कर इसको क्लीन करती हैं।

आक्सीजन बनाने का काम और सिलेंडरों को मशीन में लगाकर दोनों को समानांतर चलाया जा रहा है। मशीन एक घंटे में 6.5 सिलेंडर आक्सीजन देगी। इस तरह से 24 घंटे में 175 सिलेंडर के बराबर आक्सीजन देगी। फिलहाल चरक अस्पताल में 70 से 80 सिलेंडर लग रहे हैं। जोकि प्लांट शुरू कर दिए जाने से आधे हो जाएंगे।

24 घंटे में चरक में 120 सिलेंडर लग रहे हैं। इस प्लांट के चालू होने के बाद क्षमता के अनुसार एक साथ 400 बेड पर पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। 6ठी मंजिल पर 100 बेड का वार्ड भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा।

जेल में कोविड टीकाकरण अभियान आयोजित

उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में शनिवार को 120 बन्दियों को कोविड के टीके लगाए गए। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य बन्दियों को कोविड वैक्सीन लगाया जायेगा। जेल में लगभग 545 बन्दियों को टीकाकरण किया जाना है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार और उनकी टीम द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लगभग 120 पुरूष और महिला बन्दियों को कोविड वेक्सीन लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमपी में नहीं लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

Sun Apr 11 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिले और शहर वीकेंड लॉकडाउन की जद में हैं। ऐसे में एक बार फिर से सबको कंप्लीट लॉकडाउन का डर सता रहा है। हालांकि, […]

Breaking News