कोरोना का मरीज हॉस्पिटल से भागा, केस दर्ज

इंदौर के अस्पताल में जगह नहीं होने पर घूमता मिला संक्रमित

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना होने के बावजूद आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज से भागना एक मरीज को भारी पड़ गया। मामले में सोमवार को चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं इंदौर का एक कोरोना पीडि़त भी पुलिस को घूमते हुए मिला है।

सुदामा नगर क्षेत्र के एक कोरोना पीडि़त को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को वह हॉस्पिटल से भाग कर घर पहुंच गया। मामले में ओमप्रकाश पिता भैरुलाल लश्करी ने शिकायत की तो पुलिस ने मरीज पर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया।

वहीं बताया जाता है कि सोमवार दोपहर हरिफाटक ब्रिज पर इंदौर का एक कोरोना संक्रमित पुलिस को मिला। लॉक डाउन में घूमने का कारण पूछने पर उसने खुद को संक्रमित बताते हुए कहां कि इंदौर के हॉस्पिटल में जगह नहीं होने पर डाक्टर ने उसे उज्जैन भेजा है वह हॉस्पिटल तलाश रहा है। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल भेज दिया।

कोरोना मरीजों के लिए मुफ्त ऑटो पर कार्रवाई

चिमनगंज टीआई अजीत तिवारी ने आगर रोड़ से एक ऑटो को कोरोना मरीजों के लिए मुफ्त लिखा होने पर पकड़ा। बिना सुरक्षा व आदेश के लिखने पर फटकारा तो उसने सिर्फ आक्सीजन सिलेंडर ले जाने की बात कहीं, लेकिन पुलिस ने उस पर चालानी कार्यवाही कर दी।

छूट से लोग लापरवाह,पुलिस भडक़ी

लॉक डाउन में सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जरुरी खरीददारी के लिए छूट का अधिकांश लोगों ने जमकर फायदा उठाया। लोग किराना, दूध, सब्जी, दवा और डाक्टर को दिखाने के बहाने घूमते रहे। सिर्फ टोकने के आदेश के कारण चौराहों पर खड़ी पुलिस असहाय होने पर लॉक डाउन को औचित्यहीन बताती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगजनी कांड: दो मरीजों की मौत के मामले में भी केस दर्ज

Tue Apr 13 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। पाटीदार हॉस्पिटल आगजनी कांड में झूलसने से हुई चार मरीजों की मौत के मामले में दो ओर केस दर्ज सोमवार को माधवनगर पुलिस ने दर्ज किए है। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर दर्ज दोनों मामले पूर्व में दर्ज प्रकरण में जोड़े गए है। प्रकरणों में फिलहाल जमानतीय धाराएं […]