एसडीएम ने सुपर मार्केट सील किया,पुलिस ने जनरल स्टोर्स संचालक का केस बनाया

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना संक्रमण फैलने के बावजूद कुछ व्यापारी जेब भरने के लिए नियमों की अवेहलना करने में लगे हुए है। नानाखेड़ा पर खुले ऐसे ही सुपर बाजार को गुरुवार को एसडीएम ने सील कर दिया। इधर देवासगेट पुलिस ने जनरल स्टोर्स संचालक पर कार्रवाई की है।

कोरोना के र्यू के कारण सिर्फ जरुरी वस्तुओं की दुकान खोलने की अनुमति है। बावजूद गुरुवार दोपहर ट्रेजर बाजार के सामने एक सुपर बाजार खुला हुआ था। जानकारी पर एसडीएम गोविंद दुबे मातहतों के साथ गए तो यहां सोश्यल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ती दिखी।

नतीजतन उन्होंने सुपर बाजार सील कर दिया। वहीं बहादूर गंज में प्रतिबंध के बावजूद काजल जनरल स्टोर्स खुला था। अनाउंस कर रहे देवासगेट थाने के एसआई ने स्टोर्स पर भीड़ देख सब को हटाया और संचालक दीपक डाबी पर केस दर्ज कर दुकान बंद करवा दी।

इन्होंने कहा

सुपर मार्केट संचालक द्वारा कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया गया। यहां सोश्यल डिंस्टेंस का पालन भी नहीं किया जा रहा था। इसलिए मार्केट सील कर दिया है। बाद में शेष कार्रवाई करेंगे। – गोबिंद दुबे,एसडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिभाषक संघ अध्यक्ष का आरोप प्रशासन छुपा रहा है मौत के आंकड़े

Thu Apr 15 , 2021
175 की जान गई बताए सिर्फ पांच, सीएम से करेंगे लापरवाही की शिकायत उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना संक्रमितों के इलाज में प्रशासन लापरवाहीं कर रहा है। मौत के आकड़े भी छुपाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पांच दिन में करीब 175 लोगों की मौत हुई, लेकिन बुलेटिन में सिर्फ पांच […]