इंगोरिया में हादसा: दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी घायल

शादी की खुशियों में छाया मातम, मायके पक्ष ने लगाये आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया से 10 किलोमीटर दूर गांव में शुक्रवार दोपहर शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। दीवार गिरने से परिवार की बहू की मौत हो गई और उसकी ढाई वर्षीय बेटी घायल हो गई। मामले की जांच के लिये एफएसएल अधिकारी को बुलाया था।

इंगोरिया टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम गावड़ी लोधा में रहने वाली मनीषा पति विनोद (25) और उसकी ढाई वर्षीय मासूम को परिजन बडऩगर के गीता अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया और बेटी की हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर कर दिया।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। जहां सामने आया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग मनीषा अपनी बेटी के साथ घर से 10 फीट दूरी पर बने स्टोर रूम में गई थी। जिसकी दीवार गिरने से हादसा हुआ है।

मनीषा की मौत होने की खबर मिलते ही कानवन धार में रहने वाले मायके पक्ष के लोग बडऩगर अस्पताल पहुंच गये थे। जहां उन्होंने गंभीर आरोप लगाये और मनमुटाव होने की बात कहते हुए हादसे पर शंका जाहिर की।

मायके पक्ष के आरोप पर मामले की जांच के लिये एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ को बुलाया गया। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतिका को लगी चोट का परीक्षण किया। फिलहाल मनीषा का शव देर शाम निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिये बडऩगर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।

सुबह ननंद की हुई थी बिदाई

बताया गया है कि मृतिका के ससुराल पक्ष में शादी का माहौल बना हुआ था। जो मनीषा की मौत के बाद मातम में बदल गया था। 2 दिन पहले मनीषा के देवर की शादी हुई थी। वहीं गुरुवार शाम को उसकी ननंद की बारात आई थी। शुक्रवार सुबह नंनद की बिदाई हुई थी। परिवार के लोग शादी की खुशियों में डूबे हुए थे। उसी बीच दोपहर में हादसा हो गया।

घटनाक्रम के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गये थे। जिनकी मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर मां-बेटी का निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक अकेला थक जायेगा, मिलकर हाथ बंटाना, साथी हाथ बढ़ाना साथी रे

Sat Apr 17 , 2021
कोविड की दूसरी लहर अपने चरम पर है। पूरे देश में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। राजनीतिक गिद्ध इस महामारी को अपनी राजनीतिक गिद्ध दृष्टि से देखते हुए सोशल मीडिया से लेकर समाचार माध्यमों में आरोप-प्रत्यारोप के जहरीले बाण छोड़ रही है। महामारी […]

Breaking News