लाखों की चोरी का मामला : पड़ोसी ही निकला चोर पुलिस ने जवाहर मार्ग में हुई चोरी का किया खुलासा

बदनावर, अग्निपथ। बदनावर पुलिस ने 3 माह पहले हुई नगर के जवाहर मार्ग में लाखों की चोरी की घटना का आज चोरी की घटना का खुलासा किया। जिसमें पड़ोस में रहने वाला युवक ही चोर निकला।

आरोपी विकार अहमद उर्फ बिलाल पिता रईस अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी राणा प्रताप मार्ग काजीपुरा बदनावर को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को फरियादी राजवीरसिंह पिता कृष्णपालसिंह निवासी जवाहर मार्ग काजीपुरा ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके निवास से लोहे की पेटी में रखे सूटकेस का ताला तोडक़र अज्ञात बदमाश उसमे रखे सोने एवं चांदी के जेवरात कीमत लगभग साढ़े चार लाख रू. कीमती चुरा ले गया है।

फरियादी की मां एवं बहन मंदिर से दर्शन कर 20 मिनिट में वापस आ गई, इस दौरान वारदात हुई। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। एसपी आदित्स प्रतापसिंह ने घटना को गंभीरता से लेकर एएसपी देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में एसडीओपी देवेंद्र यादव, टीआई सीबीसिंह की टीम गठित की।

टीम ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो एक बिंदु ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया और उसके बूते टीम आरोपी को मय मशरूका पकडऩे में कामयाब हुई। चोरी की वारदात दूसरी मंजिल पर हुई उपर जाने का लोहे का दरवाजा जिस पर फरियादी की मां ताला लगाकर गई वह टूटा नहीं मिला।

पास का मकान खाली पड़ा ऐसे में मात्र ढ़ाई फीट दूरी पर सामने के मकान के अलावा बदमाश के आने का कोई रास्ता नजर नहीं आया, वहीं छत के दरवाजे की प्लाई निकली हुई थी एवं चिटकनी एवं ताला टूटा पाया गया था। पुलिस ने जानकारी निकाली तो पाया कि फरियादी के घर के सामने ही आरोपी के पिता रईस अहमद का होकर वह सालों से सउदीअरब में रहता है। यहां आरोपी की माता, भाई बहिन रहते है। माता ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का पौषण कर रही है, आरोपी मैकेनिक की नौकरी करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मामूली परिवार का होकर वह खुले हाथों से नोट खर्च कर रहा था। बस पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की पहले तो वह हिल हवाले करने लगा, लेकिन जरा-सी सख्ती दिखाने पर उसने वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपी मैकेनिक को गैराज खोलना था इसलिए रूपए की जुगाड़ में था और लगभग तीन माह से सामने के मकान पर नजरे जमाए था। दोनों महिलाओं को मंदिर जाते देख उसने योजना को मात्र 20 मिनिट में अंजाम देकर वारदात की।

ये आभूषण हुए बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से चुराए गए सोने का हार, 2 सोने की चेन, 2 अंगूठी, 2 सोने की नथ, एक जोड़ी झुमकी, 4 सोने की बालियां, 4 नाक के कांटे, चांदी का कंदोरा, एक जोड़ पैर में पहनने की कड़ी, 1 चांदी की चैन सहित 65 ग्राम सोना एवं 2 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमत 4.50 लाख रू. एवं 5 हजार रू. नगद बरामद किए।

चोरी का खुलासा करने में एसआई योगेंद्रसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह सिसौदिया, आरक्षक अनिल द्विवेदी, राहुल गुर्जर, संतोष यादव का सराहनीय योगदान रहा। सफलता पर एसपी ने उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से मुक्ति के लिए महाकाल से प्रार्थना: अतिरुद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान का समापन, दशांश आहुतियां दी

Mon Apr 19 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पूरे विश्व और शहर में कोरोना मुक्ति के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय अति रूद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान का समापन सोमवार को हवन में दशांश आहुतियां डालने के साथ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। कलेक्टर आशीषसिंह […]

Breaking News