ऑक्सीजन से बेसिक कस्टम ड्यूटी-हेल्थ सेस हटा, पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग में फैसला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों की सप्लाई बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए आयोजित हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की। सरकार ने ऑक्सीजन और ऑक्सीजन संबंधी उपकरणों पर से बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस हटाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा, बैठक में केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकों के इम्पोर्ट पर लगने वाले बेसिक कस्टम ड्यूटी को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। यह फैसला अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। बैठक के बाद सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र ने ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए पिछले कुछ दिनों में कई कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यपाल मलिक: 'किसान आंदोलन पर मैंने पीएम मोदी-शाह को समझाया' कहा- गलत रास्ते पर जा रहे दोनों

Sat Apr 24 , 2021
नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। देश में कोरोना संकट के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को समझाया है कि […]