खबरों के उस पारः यह मेडिकल छात्र हैं या बाउंसर

शहर का आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज आए दिन किसी न किसी कारणों से विवादों में बना रहता है। यहां पर मरीजों,
परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की घटनाएं होना आम बात हो गई है। दो दिन पहले कोरोना संक्रमण से मृत मरीज की बॉडी के साथ छेडख़ानी की घटना हुई थी। मृतक के परिजनों का कहना था कि शव से खून बह रहा था। ऐसे में उनका सवाल करना जायज है कि संक्रमित बॉडी के शरीर से खून कैसे आ रहा है।

इस सवाल का जबाव देने के बजाय अस्पताल स्टॉफ ने मृतक के परिजनों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ऐसे में मामला गरमा गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेडिकल कॉलेज के कथित छात्रों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया।

सूत्रों का दावा है कि हमला करने वाले मेडिकल के छात्र नहीं बल्कि कॉलेज के गुंडा तत्व (बाउंसर) हैं। जो यहां सवाल उठाने वालों के साथ मारपीट करने के लिए तैनात किए गए हैं। इसकी पुष्टि घटना के वीडियो से होती है कि जिस तरह हमलावर हाथ में बल्ली, लाठी व अन्य हथियार लेकर मुस्तैदी से खड़े थे और परिजन व पुलिस पर हमले के लिए उतारू थे, यह काम कोई छात्र नहीं कर सकता। पुलिस घटना की सूक्ष्मता से जांच करेे तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन काला रहा... कोरोना से 11 लोगों की मौत

Mon Apr 26 , 2021
समूचे क्षेत्र में फैला मातम, कानवन में शोक बदनावर, अग्निपथ। बदनावर क्षेत्र का शनिवार काला दिन था, जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। कोरोना आज काल के रूप में सामने आया। कोरोना से आज क्षेत्र में 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे समूचे क्षेत्र में मातम छा गया। निकाय […]