देर रात ऑक्सीजन की कमी:रतलाम में ऑक्सीजन के लिए निजी अस्पताल के बाहर मरीज के परिवार वालों का हंगामा, ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाते हुए रो पड़े परिजन

रतलाम। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे रतलाम में बुधवार देर रात ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मच गया है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने के हालात बनने पर आयुष ग्राम कोविड केयर सेंटर के बाहर मरीजों के परिवार वालों का जमावड़ा हो गया। ऑक्सीजन की कमी होने से मची अफरातफरी के बीच परिवार वालों ने आयुष ग्राम हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। ऑक्सीजन की कहीं से भी व्यवस्था नहीं होते देख रोते-बिलखते परिवार वालों ने प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई।

दरअसल बुधवार शाम से ही रतलाम जिले में ऑक्सीजन की कमी की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी। रतलाम के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने लगी तो आयुष ग्राम कोविड केयर सेंटर के संचालक डॉ राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों से माफी मांगते हुए अपनी हार मानने और प्रशासन से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की। जिसके बाद आयुष ग्राम के बाहर परेशान परिवार वालों का जमावड़ा हो गया। परेशान परिवार वालों को अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने या मरीज को कहीं और शिफ्ट करने की बात कही। इसके बाद हताश परिवार वालों ने निजी अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। अलीराजपुर से अपने परिजन के उपचार के लिए यहां आई हुई एक युवती फफक कर रो पड़ी और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगाती रही।

बहरहाल जिले में ऑक्सीजन की कमी को लेकर प्रशासन के अधिकारी भी ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए रात भर जुटे रहे। लेकिन रतलाम मेडिकल कॉलेज सहित शहर के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट अब भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

</span> अस्पतालों की अमानवीयताः </span>"गुरुनानक" में 75 हजार बिल बाकी होने पर शव देने से इंकार

Thu Apr 29 , 2021
एडीएम ने मामला संभाला, देशमुख के मेडिकल पर अधिक दाम का आरोप, हिदायत दी उज्जैन,अग्निपथ। गुरुनानक हॉस्पीटल ने 75 हजार रुपए बिल बकाया होने पर शव देने से इंकार किया तो एडीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं देशमुख हॉस्पीटल के मेडिकल के खिलाफ दवाइयों के अधिक दाम वसूलने की शिकायत […]