खबरों के उस पार: आपका मौन समझ से परे..!

शहर के अधिकांश वार्डों में कोरोना महामारी के चलते सेनिटाइजर का छिडक़ाव व मच्छरों से निजात के लिये दवाओं का छिडक़ाव किया जा रहा है। लेकिन सबसे अच्छी बात तो यह है कि पार्षदों के द्वारा कहीं कहीं तो सभी दूर इस का छिडक़ाव किया जा रहा है लेकिन कहीं कहीं पार्षद सिर्फ अपने घरों में भी छिडक़ाव कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं।

सेनिटाइजर के छिडक़ाव के दौरान एक सफाई कर्मचारी इसकी वीडियो शूटिंग कर रहा है और शायद वह उसे निगम आयुक्त या अन्य अधिकारियों को बता रहा है कि हमारे द्वारा संपूर्ण वार्ड में इसका छिडक़ाव किया गया। लेकिन वार्ड 36 में ना तो सेनिटाइजर का छिडक़ाव किया गया और ना मच्छरों को भगाने के लिये दवा आदि का छिडक़ाव किया गया है।

अब यहां वार्ड 36 में एक सफाई कर्मचारी ने इसकी वीडियो शूटिंग तो की मगर सिर्फ पार्षद के घर बाद मंदिर से सीधे विद्युत डिपी की ओर वाहन को घुमाया गया। लेकिन इसके पूर्व भी कालोनी का एक हिस्सा ऐसा है जहां पर अधिकांश संक्रमितों के मकान है वहां पर छिडक़ाव नहीं किया गया।

अगर यह बात उक्त सफाई कर्मचारी को बतायी जाती है तो वह आक्रोशित होकर धमकी पर उतारू हो जाता है। इसलिये पार्षद जी अपना मौन अब तो तोड़ो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंबो और छोटा आक्सीजन सिलेंडर बिना बिल के दिए जा रहे लोगों को

Sun May 2 , 2021
निगम कमिश्नर ने प्लांट संचालकों की बैठक ली, दिया जाएगा बिल, नाम-पता भी होगा नोट उज्जैन, अग्निपथ। शहर में स्थित आक्सीजन प्लांटों पर लोगों को दिए जा रहे जंबो आक्सीजन सिलेंडर के बिल नहीं दिए जा रहे हैं और नाम पते भी लोगों के नोट नहीं किए जा रहे हैं। […]