दुकानें बंद कराई तो पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

1

वर्ग विशेष के लोगों ने लगाये नारे, 3 थानों का पहुंचा बल

उज्जैन, अग्निपथ। जामा मस्जिद क्षेत्र मंगलवार सुबह दुकानें बंद करने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वर्ग विशेष के लोग भीड़ केरूप में एकत्रित हो गये और नारेबाजी कर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया जाना लगा। तीन थानों का बल मौके पर पहुंचा और हालत संभाले गये।

कोरोना कर्फ्यू में दी जा रही राहत मंगलवार से निरस्त कर दी गई है। गाइड-लाइन का पालन कराने के लिये पुलिस की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। इस बीच जीवाजीगंज पुलिस की मोबाइल केडी गेट से जामा मजिस्द की ओर पहुंची। जहां सब्जी मंडी और फल मंडी की दुकानें खुली देख बंद कराया जाने लगा। इस दौरान वर्ग विशेष के लोगों ने दुकानें बंद करने का विरोध किया।

जिसके चलते पुलिस और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में वर्ग विशेष के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर दाढ़ी पकडक़र मारपीट का आरोप लगाया जाने लगा। भीड़ में शामिल कुछ लोग शहरकाजी को बुलाने की मांग भी करने लगे। उन्होंने धार्मिक नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

हालत बिगड़ते ही जीवाजीगंज टीआई गगन बादल, खाराकुआं टीआई जितेन्द्र भास्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। कोतवाली थाने का बल भी आ गया। काफी देर तक हंगामे जैसे हालत बने रहे। बमुश्किल लोगों को समझाकर मामला शांत किया गया। इस दौरान जीवाजीगंज पुलिस ने जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन कर दुकान खोलने के मामले में मोहम्मद मुबारिक पिता मोहम्मद हाकीम निवासी जामा मजिस्द और अकबर पिता मोहम्मद सलीम निवासी केडी गेट के खिलाफ धारा 188 का केस दर्ज कर लिया। लोगों को हिदायत दी गई कि दुकानें 8 मई तक पूरी तरह से बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ बढती देख लिया गया था निर्णय

जिला प्रशासन ने कोरोना कफ्र्यू के दौरान सुबह 8 बजे से 12 बजे तक किराना दुकान, ग्रोसरी की दुकानें के साथ फल-सब्जी की दुकानें खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए मंगलवार से निर्णय को रद्द करते हुए सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिये हैं। बावजूद मंगलवार सुबह कई दुकानें खोल ली गई थी। जिसे पुलिस द्वारा स ती के साथ बंद कराया गया।

इनका कहना

कोरोना गाइड-लाइन का पालन नहीं करने पर पुलिस दुकानें बंद करने पहुंची थी, इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने के लिये एकत्रित हो गये थे। जिन्हें समझाकर मामला शांत कराया गया। 2 लोगों पर आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। -अमरेन्द्रसिंह एएसपी शहर

यह भी पढेंः खबरों के उस पार: दूध-फल-सब्जी की दुकान खोलें या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना खात्मे के लिए किए हवन में बैठने की बात पर हथियार चले, तीन गंभीर

Tue May 4 , 2021
हमलावरों को भी लगी चोट, तीन को जेल भेजा उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना खात्मे के लिए हुए हवन में बैठने को लेकर माकड़ोन क्षेत्र में दो पक्षों में हथियार चले। घटना में तीन को गंभीर चोट आई है। वहीं हमलावर भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों पर […]

Breaking News