18+ टीकाकरण की शुरुआत धांधली से: भाई-बहन को टीका लगा नहीं और एप पर डोज लगना दर्शा दिया

100 वैक्सीनेशन होना था 90 को ही दिया डोज, दिल्ली तक शिकायत

उज्जैन,अग्निपथ। 18 +कोविड टीकाकरण शुरू होते ही गड़बडिय़ा सामने आने लगी है। बुधवार को पहले दिन ही भाई-बहन को टीका लगा नहीं, लेकिन वैक्सीनेशन एप में डोज देना दिखा दिया। इंदौर के युवक के साथ भी ऐसी ही घटना हुई। समय पर पहुंचने पर और 90 डोज होने के बाद भी उसे बैरंग लौटा दिया। मामलों में कलेक्टर से लेकर दिल्ली टीकाकरण एप तक में शिकायत की गई है।

कोरोना संक्रमण पर अंकुश के लिए बुधवार से 18 से 44 साल तक के व्यक्ति का टीकाकरण शुरू हुआ। कम डोज के कारण सख्याराजे केंसर यूनिट सेंटर से फिलहाल प्रतिदिन 100 लोगों को कोविशिल्ड के डोज देना तय है। तय नियमों के अनुसार केशवनगर निवासी व्यवसायी कमलेश निबोरिया अपनी चार बहनों का रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुक होने पर गए। यहां पुष्पा, लीना व रेखा को टीका लगा दिया गया,लेकिन उनका व छोटी बहन टीना का नंबर आने पर उन्हें मना कर दिया।

रजिस्ट्रेशन व अपाइंमेंट दिखाने पर डोज खत्म होने का हवाला दिया। घर पहुंचने पर निबोरिया ने कोविशिल्ड के एप पर री-शेड्यूल डालने का प्रयास किया तो दोनों भाई-बहन को टीका लगना दिखाई दिया। इस संबंध में टीकाकरण प्रभारी डॉ. केसी परमार से चर्चा का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

नियम 100 का, इंट्री 90 की

खास बात यह है कि मौके पर मौजूद नर्स रेखा ने 100 लोगों को टीका लगने का हवाला देते हुए निबोरिया को मना किया तो उन्होंने रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में मात्र 90 इंट्री होने पर नर्स से जवाब देते नहीं बना और वह कहीं भी शिकायत करने का कहकर चलते बनी। नतीजतन निबोरिया को टीकाकरण प्रभारी डॉ.केसी परमार, कलेक्टर आशीषसिंह, सीएम हेल्प लाइन व टीकाकरण हेल्प लाइन दिल्ली में शिकायत करना पड़ी।

इंदौर का युवक भी बैंरग लौटा

टीकाकरण में गड़बड़ी से इंदौर एलआईजी निवासी अभिनव श्रीवास्तव भी आहत हुए। उन्होंने बताया कि ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन व तय स्लॉट 12.45 पर सख्याराजे पहुंचे। यहां वैक्सीन खत्म होने का कहने पर 10 टीके शेष होने का हवाला दिया तो किसी से जवाब नहीं दिया। डोज किसी और को लगाने की शंका होने पर उन्होंने टीकाकरण प्रभारी से शिकायत का प्रयास किया। उनके नहीं मिलने पर सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणी : मंगल, गुरू और राहु का त्रिकोणीय योग बिगाड़ रहे परिस्थितियां, जुलाई- 2022 से कोरोना देश से होगा विदा

Wed May 5 , 2021
कोरोना वायरस इस साल जुलाई में पड़ेगा कमजोर, दिसंबर में फिर वापसी की संभावना उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कहर ढाया हुआ है। अब तो श्मशान में भी शवों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं अस्पतालों के भीतर बेड उपलब्ध नहीं हो […]