चार दुकानों को सील कियाः कोरोना कर्फ्यू में कर रहे थे गाइड-लाइन का उल्लंघन

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू में दी जा रही राहत की अनुमति निरस्त होने के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा आधा शटर खोलकर व्यवसाय किया जा रहा है। जिनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। बुधवार को चार दुकानों को सीएसपी और तहसीलदार की टीम ने सील कर जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन करने की धारा में केस दर्ज किया है।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को शहर में कोरोना कफ्र्यू का पालन कराया कराया जा रहा था। इस दौरान लखेरवाड़ी और मोचीवाड़ा क्षेत्र में दुकानें खुली होने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार के साथ बछराज काम्पलेक्स में श्री दुर्गा ज्वेलर्स पर दबिश दी गई। दुकान संचालक राकेश सोनी निवासी जीवाजीगंज दुकान का आधा शटर खोलकर अपना व्यवसाय किया जा रहा था। मौके पर ही दुकान को सील कर संचालक के खिलाफ जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में खाराकुंआ थाने पर धारा 188 का केस दर्ज कराया गया।

क्षेत्र में ही रिद्धी-सिद्धी कम्प्यूटर शॉप का संचालक वरुण सोनी निवासी प्रेम एवेन्यू मक्सीरोड ने भी दुकान खोल रखी थी। जिसकी दुकान को सील कर प्रकरण दर्ज कराया गया है। कार्रवाई के दौरान ही मोचीवाड़ा क्षेत्र में भी एक दुकान खुली होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दिन में तीन दुकानों को सील करने की कार्रवाई के बाद शाम को नीलगंगा थाना क्षेत्र के संतनगर में गणेश हार्डवेयर के संचालक द्वारा पिछले हिस्से में गेट खोलकर लोगों को सामान बेच रहा था। कोरोना गाइड-लाइन का उल्लंघन करने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार की टीम ने मौके पर पहुंच दुकान को सील कराया और जुर्माने के साथ आदेश का उल्लंघन करने की धारा में केस दर्ज कराया।

समाज के दुश्मनों पर नजर

पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बिना मास्क और बेवजह घरों से निकलने वाले समाज के दुश्मनों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज किये जा रहे है। वहीं क्वारेंटाइन मोबाइल पार्टी होम आईसोलेट किये गये मरीजों को भी लगातार चेक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के घर पर नहीं मिलने पर उसके खिलाफ भी महामारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किये जा रहे हंै। पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में गाइड-लाइन और जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेमडेसिविर की कालाबाजारी में सरकारी अस्पताल पर सायबर की नजर

Wed May 5 , 2021
गुजरात से लाकर बेचने की सूचना, स्वास्थकर्मी संदेह के घेरे में उज्जैन,अग्निपथ। रेमडेसिविर इंजेक्शन की सरकारी अस्पताल से कालाबाजारी हो रही है और इसमें स्वास्थकर्मी भी शामिल है। ऐसी ही सूचना के बाद सायबर सेल पड़ताल में जुटा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि बुधवार को मामले में […]