बंगाल हिंसा की जांच करने गई MHA की टीम ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, 1 घंटे तक हुई बात

 पीटीआई,कोलकाता। बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का सच का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार की चार सदस्यीय टीम अभी पश्चिम बंगाल दौरे पर है। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के कारणों की जांच के लिए गठित केंद्रीय गृह मंत्रालय के चार सदस्यीय दल ने शुक्रवार को कोलकाता में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में गठित यह चार सदस्यीय दल गुरुवार को कोलकाता पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय टीम की राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ करीब एक घंटे की लंबी मुलाकात हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दल के सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात से पहले राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से सचिवालय में बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी।

दल के सदस्यों ने दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों का दौरा किया था और पीड़ित परिवारों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी। बता दें कि कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव पश्चात हुई हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 16 लोगों की जान गई है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित ”गुंडो ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है, उसकी महिला सदस्यों पर हमले किए, घरों में तोड़फोड़ की और दुकानों को लूट लिया। हालांकि बनर्जी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि जिन क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं वहां चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या है मुंबई मॉडल, जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने भी की तारीफ, जानें मायानगरी में कैसे दूर हुआ ऑक्सीजन संकट

Fri May 7 , 2021
मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। मगर राजधानी मुंबई ने जिस तरह से ऑक्सीजन संकट की समस्या का उपाय निकाला, उसके लिए वह चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई में ऑक्सीजन सप्लाई की बेहतर व्यवस्था ने कई मरीजों की जान बचाई और ऑक्सीजन टैंकों […]