प्रतिबंध के बाद भी मंडप बनाकर कर रहे थे शादी, पांच केस दर्ज

व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी सील किया

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू के कारण इन दिनों सभी तरह के आयोजन प्रतिबंधित हैं। बावजूद जीवाजीगंज में पांच जगह मंडप लगाकर धूमधाम से शादी की तैयारी हो रही थी। सोमवार को पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाकर पांच लोगों पर केस दर्ज कर दिए। वहीं शहर में खुली दुकानों को भी सील किया गया।

जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित एक गली में पांच जगह धूमधाम से शादी हो रही थी। सूचना पर सोमवार सुबह तहसीलदार पूर्णिमा सिंधी व टीआई गगन बादल टीम के साथ पहुंचे। मौके पर सभी जगह मंडप बने देख उन्होंने आयोजकों को जमकर फटकार लगाई। मामले में पुलिस ने रामू पहलवान का बाड़ा निवासी रमेश पिता काशीराम (59), श्रीकृष्ण कॉलोनी के प्रकाश पिता तुलसीराम केमकर (42), श्रीकृष्ण कॉलोनी के रामचंद्र पिता भागीरथ जटिया (52), कमल पिता भागीरथ (70) व परमानंद पिता सेवाराम (54) पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया।

सफाई के बहाने खोल रखी थी दुकान

शहर में निरीक्षण के दौरान सुबह तहसीलदार अभिषेक शर्मा ने फ्रीगंज स्थित कृष्णा ए टू झेड फेशन दुकान खुली देखी। उन्होंने निकालकर कार्रवाई शुरू की तो मालिक ने सफाई के लिए दुकान खोलना बताया। इस पर शर्मा ने प्रतिबंध का हवाला देकर दुकान बंद करवाकर सील कर दी। अन्य जगह पर भी पुलिस प्रशासन ने व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले होने पर सील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालूखेड़ी में हुआ हादसा: ब्लास्टिंग कर खोदा जा रहा था कुआं, सहायक सचिव की गई जान

Tue May 11 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। ग्राम पंचायत की स्वीकृति पर सरकारी कुआं खुदाई के लिये की जा रही ब्लास्टिंग से उछले पत्थर ने गेहूं तुलवाई का काम करा रहे सहायक सचिव की जान ले ली। सोमवार दोपहर हुए हादसे के बाद शाम को सहायक सचिव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामला जांच में […]