टाटा प्रोजेक्ट की लापरवाही मुनिनगर में गैस लाइन फूटी, 6 हजार कनेक्शन प्रभावित

उज्जैन,अग्निपथ। टाटा प्रोजेक्ट द्वारा लापरवाही पूर्वक की जा रही खुदाई से बुधवार शाम मुनिनगर में अवंतिका गैस की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। घटना से जनधन हानि तो नहीं हुई, लेकिन छह हजार कनेक्शन प्रभावित हुए है, जिसे गैंस कंपनी ने कुछ ही जल्द ही सुधरने की संभावना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड पूरे शहर में सिवरेज पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कर रहा है। लापरवाही पूर्वक काम के कारण कई जगह पीएचई पाइप लाइन, टेलीफोन लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। बावजूद प्रोजेक्ट के जिम्मेदारों ने सुधार का प्रयास नहीं किया। यहीं वजह है बुधवार शाम ५ बजे मुनिनगर में पोकलेन से खुदाई के दौरान अवंतिका गैंस कंपनी की 125 एमएम की मुख्य पाइप लाइन फूट गई।

आग की संभावना नहीं, फिर भी लाइन बंद की

खुदाई में पानी निकलने से आग लगने की संभावना तो नहीं थी। बावजूद सुचना मिलते ही गैस कंपनी के मेंटनेंस इंचार्ज अनुराग सोनी टीम के साथ पहुंचे और वाल बंद कर दिया, जिससे महाकाल क्षेत्र तक की लाइन बंद हो गई।

गैस कंपनी की नहीं सुनी टाटा ने

मेंटनेंस प्रभारी सोनी ने बताया कि लॉक डाउन में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए टाटा कंपनी को गैस लाइन वाले क्षेत्रों में खुदाई नहीं करने का कहा था। बावजूद लापरवाही पूर्वक खुदाई जारी रखी, जिससे गैस की मुख्य लाईन फूटने से करीब 6 हजार घरेलू कनेक्शन बंद हो गए। लाइन चालू होने के बाद सभी कनेक्शन धारियों के यहां जाकर रेग्यूलेटर सेट करना पड़ेगा, जिसमें 3-4 घंटे लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से जंग को तीसरा हथियार, अगले सप्ताह से मार्केट में मिलेगा स्पूतनिक का टीका

Thu May 13 , 2021
नई दिल्ली। भारत को अगले सप्ताह कोरोना से जंग में वैक्सीन के तौर पर तीसरा हथियार मिल सकता है। अगले सप्ताह से भारत में रूस की बनी स्पूतनिक वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। नीति आयोग की स्वास्थ्य समिति के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि स्पूतनिक वैक्सीन भारत पहुंच चुकी […]