गाइडलाइन उल्लंघन पर कार्रवाई:उज्जैन में बिना अनुमति की जा रही थी कोविड की जांच, प्रशासन को पॉजिटिव मरीजों तक की जानकारी नहीं दी

अफसरों ने केस दर्ज कर सील किया डायग्नोस्टिक सेंटर

उज्जैन। फ्रीगंज स्थित पाटीदार डायग्नोस्टिक पर बिना परमिशन के कोविड का एंटीजन टेस्ट हो रहा था।इसकी सूचना प्रशासन को भी नहीं दी गई। इसके बाद जब जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। गुरुवार को एसडीएम संजय साहू, सीएसपी हेमलता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर पाटीदार डायग्नोस्टिक को बंद करवाकर सील कर दिया। धारा 188 में भी मामला दर्ज किया गया। प्रशासन की टीम ने इसके अलावा एक बेकरी सहित अन्य चार दुकानों पर भी कार्रवाई कर धारा 188 में मामला दर्ज किया। साथ ही सभी दुकानों को भी सील कर दिया।

उज्जैन फ़्रीगंज स्थित पाटीदार डायग्नोस्टिक पर बिना परमिशन के कोविड संदिग्ध मरीजों की जांच एंटीजन टेस्ट बिना परमिशन करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा बड़ी लापरवाही ये भी की जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी उनकी जानकारी भी प्रशासन को नहीं दी जा रही थी। इस बात की शिकायत मिलते ही एसडीएम संजय साहू, तहसीलदार अभिषेक शर्मा, सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर पाटीदार डायग्नोस्टिक पर जांच की तो शिकायत सही पाए जाने पर उसे सील कर दिया। धारा 188 में मामला भी दर्ज कर लिया।

आपको बता दे कि गांवों में संक्रमण की रफ़्तार से अब शहरों में जांच केन्द्रों पर भारी भीड़ दिखाई देती है। इसी कारण निजी जांच केन्द्रों पर टेस्ट करवाने के बाद मरीज ना तो घर में बंद रहता है और ना ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करता है। इसी कारण संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है।

चार अन्य दुकानों को भी सील किया गया

चेकिंग के दौरान फ्री गंज की ही दुकान मैजिक ओवन बेकरी, मॉल वी मार्ट, किराना दुकान को भी सील किया है। ये सभी प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर लगातर चोरी छुपे अपनी अपनी दुकानों से सामान बेच रहे थे। फिलहाल टीम ने सभी दुकानों को सील कर दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज किया है। एसडीएम संजय साहू ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब कोविशील्ड की दोनों खुराकों में होगा 12-16 हफ्तों का गैप, केंद्र ने माना पैनल का सुझाव

Thu May 13 , 2021
  नई दिल्ली। कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों के बीच अंतर बढ़कर 12 से 16 हफ्ते हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सरकारी समूह एनटीएजीआई की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अभी तक कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखना […]