नागदा जंक्शनः कर्फ्यू के दौरान विवाह करना पड़ा भारी, छह के खिलाफ प्रकरण दर्ज

नागदा जं., अग्निपथ। अक्षय तृतीया के अवसर पर स्थानिय मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर विवाह समारोह का आयोजन करना दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को भारी पड़ गया है। पुलिस थाना मंडी में इनके विरूद्ध धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अक्षय तृतीया के अवसर पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में ई-ब्लॉक टापरी, थाना बिरलाग्राम के दुल्हन पक्ष के लोग तथा दूल्हा पक्ष निवासी बालाजी लैंड मार्क कॉलोनी धामनोद जिला धार के द्वारा कोविड-19 का संक्रमण न फैले बाबत निकाले गए आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर वधु पक्ष और वर पक्ष के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई की गई।

इनके विरूद्ध की गई कार्रवाई

पुलिस ने जिनके विरूद्ध धारा 188 में प्रकरण पंजीबद्ध किया है उनमें भागीरथ पिता बाबूलाल प्रजापति निवासी ई-516 टापरी बिरलाग्राम, जगदीश पिता बाबूलाल प्रजापति निवासी बिरलाग्राम, निखिलेश पिता दिलीप प्रजापति निवासी बिरलाग्राम, सुमित पिता अशोक प्रजापति निवासी बिरलाग्राम, प्रतीक पिता अशोक प्रजापति निवासी बिरलाग्राम, नरेंद्र प्रजापति पिता गंगाराम प्रजापति निवासी बालाजी लैंड मार्क कॉलोनी धामनोद जिला धार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में 24 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Sun May 16 , 2021
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अब कमजोर पड़ने लगा है लेकिन इससे हो रही मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के आसपास बना हुआ है। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब दिल्ली में अगले सोमवार यानी […]