खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग में चोरी, ताले तोडक़र आठ अलमारी खंगाली, सेंपल तोडक़र फैंक गए

उज्जैन,अग्निपथ। लॉक डाउन के दौरान सरकारी कार्यालय चोरों के निशाने पर है। चोरों ने 10 दिन में दूसरी बार सरकारी विभाग पर धावा बोला। वारदात खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग ऑफिस में हुई। खिडक़ी के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने आठ अलमारियों के तोड़ दिए। रविवार को घटना का पता चलने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

क्षीरसागर मार्ग स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ऑफिस पर शनिवार-रविवार दरमियानी रात चोर छत के रास्ते खिडक़ी तक पहुंचे और ग्रिल निकालकरअंदर घुस गए। चोरों ने कीमती सामान की तलाश में यहां आठ अलमारियों के ताले तोड़ कर उसमें रखे दस्तावेज फैलाने के साथ सेंपल नष्ट कर दिए। रविवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। मामले में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी वीएस देवलिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जरुरी सेंपल नष्ट नहीं

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवलिया ने बताया कि चोरों ने सेंपल फैंककर तोड़ दिए, लेकिन नष्ट हुए सेंपल उपयोगी नहीं थे। जो सेंपल भरे गए थे वह जांच के लिए भेजे जा चूके है या कोर्ट में प्रस्तुत कर दिए गए है इसलिए किसी भी प्रकरण पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

बैंक में घुसे चोर का भी सुराग नहीं

सर्वविदित है 4 मई की रात माधव कॉलेज परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का ताला तोडक़र चोर घुसा था। नकदी की तलाश में उसने दराजे खंगाली थी और कुछ राशि भी ले गया था। थाने व चैक पाइंट से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस चोरी में देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में सीसी टीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोर का अब तक पता नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐसा भी होता है: जिन्होंने बनाई थी कागज पर सडक़ उसको प्रतिनिधि बनाया..!

Mon May 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम द्वारा वार्ड संकट प्रबंधन समूह के आदेश निकाले गये है। ऐसा ही एक आदेश वार्ड 16 के लिए भी निकाला गया। जिसमें एक ऐसे व्यक्ति को प्रतिनिधि बना दिया गया। जिसने करीब 20 साल पहले कागजों पर सडक़ बना दी थी। भुगतान निकाल लिया था। जिसके […]