सांसद गुमान सिंह डामोर ने पांच ऑक्सीजन कंसट्रेटर झाबुआ जिला प्रशासन को दिए

1

झाबुआ। जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद, सहायता हेतु जनप्रतिनिधि भी अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार को रतलाम झाबुआ क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर, द्वारा 5 ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन कलेक्टर सोमेश मिश्रा को प्रदान कि गई।

यह अक्सीजन कंस्ट्रक्टर मशीन चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रदत किए गए हैं। इस दौरान सहायक कलेक्टर आकाश सिंह भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा यह पांच ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अंकिता प्रजापति के माध्यम से जिला अस्पताल भेजे गए। सांसद गुमान सिंह डामोर के साथ भाजपा पदाधिकारी विश्वास सोनी, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय सिंह डामोर, भाजपा पदाधिकारी भूपेश सिंगौड़ एवं प्रदीप जैन उपस्थित थे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सांसद श्री डामोर को धन्यवाद दिया एवं कोरोना के संक्रमण के समय सहायता एवं मदद के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद द्वारा कोरोना संक्रमण काल में निरंतर कोरोना पीडि़त मरीजों के लिए मदद एवं सहयोग कर रहे हैं। थांदला में भी गणमान्य नागरिकों के आग्रह पर ऑक्सीजन प्लांट सिविल अस्पताल थांदला में स्थापित करने हेतु 10 लाख रुपए तत्काल प्रदान किए गए थे। इस दौरान प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः कलावती भूरिया की स्मृति में 10 लाख की ऑक्सीजन मशीनें भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की दूसरी लहर का ऐसा कहर, अक्टूबर तक दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं देगा भारत

Tue May 18 , 2021
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत में मचे हाहाकार के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है लेकिन कई राज्य टीके की कमी का दावा कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां केंद्र पर आरोप लगा रही हैं कि देश में टीकाकरण अभियान को तवज्जो न देते […]