वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग में हो रहा खेल: परिचितों की जा रही बुकिंग, 9 से 11 बजे के बाद भी बुक हो रहा स्लॉट

1

उज्जैन, (पं. प्रबोध पाण्डेय) । उज्जैन जिले के 18 प्लस वाले लोगों को स्लॉट बुकिंग में परेशानी आ रही है। उनका स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते वह वैक्सीनेशन नहीं करवा पा रहे हैं। वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग का यह खेल कतिपय संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा है। जोकि स्लॉट बुक कर लेते हैं और बाद में उस स्लॉट को कैंसिल कर अन्य लोगों के लिए बुक कर दिया जाता है। बैतूल में एक संगठित गिरोह के दो सदस्य पकड़ाए हैं, जोकि लोगों से पैसे लेकर स्लॉट बुक कर रहे थे। वहीं सुबह 9 से 11 के बीच स्लॉट खुलने के पश्चात भी लोगों की बुकिंग जिले के कतिपय सेंटरों पर हो रही है।

वैक्सीनेशन स्लॉट बुकिंग में कुछ लोगों द्वारा स्लॉट को बुक करके रख लिया जाता है और जब आम जन को यह लगता है कि स्लॉट बुकिंग का टाइम खत्म हो गया है तो उसके पश्चात कुछ लोग उस स्लॉट को कैंसिल करके उनके स्थान पर अन्य लोगों की बुकिंग कर लेते हैं। इस प्रकार की गड़बड़ी काफी समय से चल रही है।

जानकारी में आया है कि कथित संगठित गिरोह द्वारा इस प्रकार स्लॉट बुक और कैसिल का खेल किया जा रहा है और अपने परिचितों को आर्थिक लाभ के चलते अलाट किया जा रहा है। जिला प्रशासन यदि इन बातों पर गौर करे तो इस प्रकार की गड़बड़ी पकड़ी जा सकती है। प्रशासन द्वारा यदि पीडीएफ फाइल में बुकिंग का समय और डेट मेंशन कर दी जाए तो वैक्सीनेशन सेंटर पर इस चीज को पकड़ा जा सकता है।

इसकी जानकारी शासन के पास भी रहेगी कि कितनी इस तरह से बुकिंग हो रही हैं। क्योंकि शासन ने वैक्सीनेशन बुकिंग का टाइम प्रात: 9 से 11 दिया हुआ है। यदि बुकिंग इस समय के पश्चात या पूर्व में होती है तो शासन द्वारा इस चीज पर संबंधित व्यक्ति से जानकारी ली जा सकती है। शासन के पास लिस्ट हैं कि कितनी बुकिंग करके दुबारा कैंसिल करके बुक किया गया है।यदि एक स्लॉट मे 100 बुकिंग होती है (दोनों मिलाकर बुकिंग और कैंसिल) यदि उससे ज्यादा शो हो रही हंै तो वहां गड़बड़ी के चांस है और इसको पकड़ा जा सकता है।

बुकिंग 9 से 11 के पहले और बाद में भी

जानकारी में आया है कि 18 मई के लिए होने वाली बुकिंग नियमानुसार सुबह 9 से 11 के बीच होना चाहिए थी। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 12 बजे भी शहर के युवाओं ने कोविड ऐप पर बुकिंग करवाई है। ऐसे में इस बात को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेकर जिला पंचायत के कतिपय लोगों से जानकारी लेकर इस बात की तहकीकात करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा है। ज्ञातव्य रहे कि भोपाल से 9 से 11 के बीच स्लॉट खोलने के आदेश जिला पंचायत के पास आते हैं और उसके द्वारा ही बुकिंग खोली जाती है।

अग्निपथ व्यू: एकसाथ सारे स्लॉट खोलें

वैक्सीनेशन ओपन के टाइम में सारे स्लॉट एक साथ ओपन किए जाने चाहिएं। जिला प्रशासन द्वारा एक बार में एक ही स्लॉट ओपन किया जाता है। ऐसा ना कर के सभी प्लॉट एक साथ ओपन कर देना चाहिए। जिससे कि आम जनता सभी स्लॉट एक साथ देख सके और जिसको जिस स्लॉट में बुकिंग करना है। वह उसी स्र्लाट में बुकिंग कर सके। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और गड़बड़ी करने वालों को बुकिंग का मौका नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा को देखते हुए नए वैक्सीनेशन सेंटर ओपन किए हैं जिनकी प्री बुकिंग मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ेंः सेंटर-दर-सेंटर भटके लोग फिर भी नहीं लग सका टीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैनः 4 महीने में शहर में 14 हजार लीटर सेनेटाइजर का छिडक़ाव

Tue May 18 , 2021
नगर निगम के 9 वाहन हर रोज औसत 125 घरों पर कर रहे सेनेटाइजेशन उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण काल में शहर के संवेदनशील इलाकों को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम हर रोज 9 टैंकर सेनेटाइजर छिडक़ाव कर रही है। पिछले लगभग 45 दिनों में नगर निगम की टीम उज्जैन […]