खबरों के उस पार: श्रेय की लड़ाई..!

प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री चौहान की इसी घोषणा के बाद अब श्रेय लेने की लड़ाई शुरू हो गई है। सांसद अनिल फिरोजिया के समर्थक सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि सांसद के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ है। बकायदा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को दिए हुए पत्र की प्रति भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। आज मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र को भी संलग्र किया जा रहा है।

वहीं पूर्व मंत्री व उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। अपनी उपलब्धि के साथ वह केंद्र सरकार को व मुख्यमंत्री को लिखे हुए आधा दर्जन से अधिक पत्रों का पत्र संख्या के साथ उल्लेख कर रहे हैं। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थक भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज की घोषणा को डॉ. यादव के समर्थक उनकी उपलब्धि बता रहे हैं।

अभी तो सिर्फ मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणाभर हुई है। इसी के साथ भाजपा नेताओं में श्रेय लेने की लड़ाई शुरू हो गई है। हालांकि इसके पीछे जानकार यह भी कहते हैं कि पारस जैन बरसों तक मंत्री भी रहे हैं और मोहन यादव भी विधायक रहे हैं। यदि चाहते तो यह घोषणा पहले भी करवा सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> कहां गई मानवताः </span> पाटीदार हास्पीटल ने 71 हजार बकाया होने पर मरीज का शव देने से किया इंकार

Thu May 20 , 2021
विधायक पारस जैन के हस्तक्षेप के बाद मिल पाया शव, 1.29 लाख कर चुका था जमा उज्जैन, अग्निपथ। कोराना महामारी के इस दौर में निजी अस्पताल किस तरह से लोगों की चमड़ी नोच रहे हैं। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। एक मरीज के इलाज के रुपये बकाया […]