उद्योगपुरी में 2 कारखानों से 135 किलो तांबे के तार चोरी

chori bag

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू में काफी समय से बंद पड़े उद्योगपुरी के 2 कारखानों में बुधवार को चोरी होने के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखे हंै। जिसमें नाबालिग छत से कूदता दिखाई दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।

आगररोड उद्योगपुरी में पुनीत पिता विजयकुमार निवासी पटनी बाजार बर्तन का कारखाना संचालित करते हैं। उनके पास ही लव पिता सुरेन्द्र मित्तल निवासी रतनराज मल्टी का भी कारखाना बना हुआ है। पिछले डेढ़ माह से दोनों कारखाने कोरोना कफ्र्यू के चलते बंद पड़े है। बुधवार को चोरी की जानकारी मिलने के बाद दोनों कारखाने पहुचें थे।

अज्ञात बदमाशों ने पुनीत मित्तल के यहां से 40 किलो तांबे के तार और लव के कारखाने से 95 किलो तांबे के तार चोरी कर लिये थे। लव ने अपने यहां हुई चोरी गये माल की कीमत 80 हजार और पुनीत ने 30 हजार होना बताकर मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पर दर्ज कराई है।

पुनीत के कारखाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हंै। जिसके फुटेज देखने पर छत के रास्ते एक नाबालिग अंदर कूदता दिखाई दिया है। संभावना जताई गई है कि नाबालिग के साथ अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार नाबालिग की तलाश शुरू की गई है। उसके गिरफ्त में आने पर उसके साथी बदमाशों की जानकारी सामने आ सकती है।

दरवाजा तोडक़र चुराया अनाज

घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडोद में बदमाशों ने दुकान का दरवाजा तोडक़र अनाज और गल्ले में रखी चिल्लर चोरी कर ली। घट्टिया थाने के एएसआई मनोहर पटेल ने बताया कि ग्राम में रहने वाला अमन पिता दीपचंद जैन गल्ला व्यापारी है। दुकान कई दिनों से बंद होने पर उसे बुधवार को चोरी की जानकारी मिली। उसने थाने पहुंचकर बताया कि बदमाश उसकी दुकान से 3 क्विंटल चना और गल्ले में रखी चिल्लर चुराकर ले गये है। चने की कीमत 5 हजार रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभागों की उदासीनता के चलते सोयाबीन के प्रमाणित बीज की कमी, 60 हजार क्विंटल की आवश्यकता

Thu May 20 , 2021
अच्छा बीज करीब 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिल रहा है बदनावर, अग्निपथ। खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन के प्रमाणित बीज हेतु इस मर्तबा किसानों को अभी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गत वर्ष बारिश अधिक होने के कारण अधिकांश किसानों के पास सोयाबीन […]