शार्टसर्किट से डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लगी, खेत में से गयी फायर ब्रिगेड

80 लाख रुपए के नुकसान का दावा

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड पर देर रात एक डिस्पोजल सामग्री बनाने वाले कारखाने में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गली में फैक्ट्री होने के कारण फायर ब्रिगेड की दमकलों को खेत से जाकर आग बुझाना पड़ी। दुर्घटना मेंं करीब 80 लाख रुपए का माल जलने का दावा किया जा रहा है।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि आगजनी के मामले में जांच की जा रही है।

पंवासा निवासी जितेंद्र शर्मा का घर के नीचे ही डिस्पोजल दोना पत्तल, पेपर कप आदि बनाने का कारखाना था। रात करीब 3 बजे संभवत:शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। पता चलते ही परिवार घर से बाहर निकल गया, लेकिन आग विकराल हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल पहुंच गई, लेकिन गली में फैक्ट्री होने से उन्हें रास्ता नहीं मिला, नतीजतन दमकलकर्मी खेतों के रास्ते घटना स्थल तक पहुंचे और डेड़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। बताया जाता है शर्मा ने यहां अचार की फैक्ट्री डालने की अनुमति ली थी, लेकिन डिस्पोजल फैक्ट्री डाल दी और सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं किए।

चार मशीन व कच्ची सामग्र्री खाक

संचालक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में चार मशीन और लाखों रुपए का कच्चा माल थी। दमकलों के आने का रास्ता नहीं होने से आग विकराल हो गई। नतीजतन मशीन सहित सभी माल जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 80 ला ा का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोरियों में रखी थी 4 पेटी, बोलेरो से मिली 46 पेटियां

Fri May 21 , 2021
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कारोबार करने वाले 3 हिरासत में 1 की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू के चलते जिले में शराब दुकानें बंद होने पर अवैध कारोबार धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक अवैध शराब लाई जा रही है। शुक्रवार को इंगोरिया और […]