गैर जिम्मेदार: वाहनों में लोड कर रहे थे मटेरियल, कार्रवाई देख हाथ जोड़े

नौ दुकानें सील कर व्यापारियों पर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू में दुकान खोलने पर लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ व्यापारी बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार को आगर रोड बायपास की दो दुकान पर तो आम दिनों की तरह वाहनों में खुलेआम माल लोड किया जाता दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने दोनों के साथ ही सात अन्य दुकानें भी सील कर जिम्मेदारों पर केस दर्ज कर दिए।

संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए पुलिस प्रशासन ने कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन करने का आदेश दिए हैं। बावजूद शुक्रवार को फ्रीगंज में लक्ष्मी हेंडलूम, एशियन पेंट की एजेंसी व खजूर वाली दरगाह के पीछे लक्ष्य टायर की दुकान खुली थी। निरीक्षण पर निकले एसडीएम संजीव साहू व तहसीलदार अभिषेक शर्मा ने तीनों दुकान सील कर दी।

कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला व तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने फव्वारा चौक की महादेव ट्रेडर्स, नंदलाल दौलतराम इंटरप्राईजेस ,सर्वोत्तम ट्रेडर्स व बादशाह पटाखा की दुकान खुली देख सील की कार्रवाई के साथ ही संचालकों पर धारा 188 के केस दर्ज कर दिए। सेंटपाल स्कूल मार्ग पर हसनजी स्टील हाऊस और मोहम्मद ट्रेडर्स पर तो अलग ही नजारा दिखाई दिया। संस्थान खुली होने का पता चलने पर सीएसपी अश्विन कुमार नेगी और एसडीएम जगदीश मेहरा पहुंचे तो मजदूर चद्दरे लोडिंग वाहन में चढ़ते नजर आए। नतीजतन दोनों दुकानें सील कर संचालकों पर केस दर्ज कर दिए।

45 दिन में 60 दुकान सील

कोविड की दूसरी लहर पर अंकुश के लिए शासन ने 9 अप्रैल से कोरोना कफ्र्यू लागू किया था। सख्ती से बाजार बंद के आदेश के बावजूद अब तक 60 दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पुलिस प्रशासन के शिकंजे में फंसे है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आने वाले 9 दिन और स ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान व्यापार करते मिलने पर संस्थान सील कर संचालकों पर भी केस दर्ज व लाईसेंस निरस्त की कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेत्री की खबर पोस्ट नहीं की तो आईटी सेल जिलाध्यक्ष को धमकी प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला, प्रकरण दर्ज

Fri May 21 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। प्रदेश प्रवक्ता नेत्री नूरी खान की खबरे वायरल करने के लिए उनके साथी ने कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष पर दबाव डाला। नहीं मानने पर सोशल साईट पर पोस्ट डालकर जान से मारने की धमकी दे दी। मामले में शुक्रवार को पंवासा थाने में केस दर्ज किया गया है। ताजपुर […]