कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, 28 वाहन जब्त किए

बडऩगर/रुनिजा, अग्निपथ। कोरोना की दूसरी लहर इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरसा रही है। प्रतिदिन मरीजो की संख्या में वृद्धि के साथ मरने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए गाँव-गाँव, घर-घर, सर्वे, कोरोना जांच, दवाई वितरण के साथ दो गज दूरी-मास्क है जरुरी की अपील की जा रही है। वहीं बिना वजह बाहर घूमने आदि पर रोक लगा रखी हैं। उल्लंघन करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ भाटपचलाना पुलिस सख्ती से कार्यवाही भी कर रही है।

भाटपचलाना थाना प्रभारी संजय वर्मा अपनी टीम के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाने पूरे क्षेत्र में सक्रिय है। थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 मई से 20 मई तक 28 वाहन जब्त किये गए। धारा 188 में 72 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई एवं स्पाट फाइन में भी राशि लगभग 40 हजार रुपये की वसूली कर रेडक्रास सोसायटी में मरीजों के इलाज के लिए जमा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेटलावद : 9.04 पर खुला और 9.05 पर गायब, मात्र एक मिनिट में स्लॉट खत्म

Fri May 21 , 2021
वैक्सीन स्लॉट ऑनलाइन बुकिंग पर विभागीय ओपरेटरो की संलिप्तता तो नहीं पेटलावद, अग्निपथ। वैक्सीन पर भी अब डाका पडऩे लगा है। ऑनलाइन स्पॉट बुकिंग पर भी अब हेकरो ने जादू दिखाना शुरू कर दिया है। अब 18+ वालों के छोटे और मध्यम वर्गीय लोगों से दूर होती जा रही है। […]

Breaking News