महाकाल के शिखर दर्शन करके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- महाकाल प्रदेश को कोरोना से मुक्त करे, लोग स्वस्थ हों

  • भारी पुलिस इंतजाम के बीच कमलनाथ पहुंचे

  • स्थानीय नेता भी महाकाल मंदिर के पास पहुंचे

  • दिवंगत नेता सुल्तान लाला के घर पहुंचे कमलनाथ

  • पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे ताकि भीड़ ने बड़े

  • विधायक परमार महाकाल में पूजन के दौरान दूर रहे

उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करीब पौन घंटा देरी से शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंंदिर के शिखर दर्शन करने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर के बाहर से ही पूजन किया। पूजन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, महाकाल का पूजन और शिखर दर्शन करने का उद्द्ेश्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करना है। महाकाल प्रदेश की जनता को कोरोना से लडऩे की ताकत दे। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, विधायक रामलाल मालवीय, विधायक मुरली मोरवाल, दिलीप गुर्जर मौजूद थे।

पंडित त्रिवेदी के नेतृत्व में पूजन

पंडित राजेश त्रिवेदी और माया त्रिवेदी के नेतृत्व में महाकाल मंदिर के बाहर पूजन किया गया। इस दौरान सात से आठ लोगों के बैठने के लिए परिसर के बाहर आसन बिछाए गए थे। परन्तु कमलनाथ ने खड़े -खड़े ही पूजन किया और महाकाल के दंडवत होकर दर्शन किए। पूजन के बाद त्रिवेदी ने कमलनाथ को बताया कि इस पूजन से कोरोना महामारी से लोगों का बचाव होगा। जनता को महाकाल राहत प्रदान करेंगे। सब खुशहाल होंगे। गौरतलब है कि कोरोना गाइड लाइन के चलते फिलहाल महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए प्रवेश बंद है। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री को भी बाहर से ही दर्शन करना पड़े।

कांग्रेस नेताओं में भर गया कमलनाथ के आने से जोश

लंबे समय के बाद कांग्रेस नेताओ के घर पर वरिष्ठ नेताओं के जाने से कांग्रेस के नेताओं में जोश भर गया है। महाकाल मंदिर के बाहर पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी, पूर्व पार्षद रवि राय, नाना तिलकर, अशोक भाटी मौजूद थे। तो प्रेस क्लब अध्यक्ष के घर पर चेतन यादव, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे। उज्जैन में कमलनाथ ने महाकाल के दर्शन करने के बाद शहर में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के घरों पर जाकर दिवंगत कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के घर पर जाकर शोक जताने पहुंचे। वे तीन साल बाद इस तरह से कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर शोक जता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में UG और PG के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत:अब परीक्षा के दिन तक फार्म भर सकेंगे; पहले 31 मई तक बिना लेट फीस के फार्म भरने की अंतिम तारीख थी

Sat May 22 , 2021
उच्च शिक्षा मंत्री बोले- कोरोना से मरने वाले स्टाफ के मामले एक माह में हल होंगे भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से UG और PG के छात्रों को अगामी परीक्षा में शामिल होने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने […]