स्प्रिट सप्लायर को तलाशने के लिये पुलिस का दल इंदौर गया

1

जहरीली शराब बनाने वाले सरपंच के साथी भी गिरफ्त से दूर

उज्जैन,अग्निपथ। अवैध शराब फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के आरोपी भाजपा समर्थित सरपंच नरेंद्र कुमावत को स्प्रिट सप्लाय करने वाला जल्द गिरफ्त में आ सकता है। मंगलवार को भैरवगढ़ पुलिस का दल उसे तलाशने इंदौर गया है। मामले में रिमांड पर चल रहे सरपंच के साथी भी अब तक गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं।

बांखखेड़ी निवासी सरपंच कुमावत को जहरीली शराब बनाने के लिए स्प्रिट सप्लाय करने वाला संभवत: इंदौर का है। रिमांड पर चल रहे कुमावत से पूछताछ और मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई है।

पुख्ता जानकारी के बाद लोकेशन का पता चलने पर टीआई सतनाम सिंह व टीम मंगलवार को कुमावत को लेकर उसे तलाशने इंदौर रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस ने शराब सप्लाय में कुमावत का साथ देने वालों को भी खोजने की भी कोशिश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका।

आरोपी को कल करेंगे पेश

सर्वविदित है कुमावत सामुदायिक भवन में अवैध शराब फैक्ट्री चला रहा था। 16 अप्रैल को 16 लाख रुपए की स्प्रिट व यूरिया जब्त होने पर वह फरार हो गया था। 10 हजार के इनामी कुमावत को 25 अप्रैल को सरेंडर करने पर रासुका में जेल भेजा गया था। 23 मई को उसे रिमांड पर जेल से लाकर उसकी निशानदेही से 60 लीटर स्प्रिट, महंगी शराबों के लेबल व सील जब्त की थी। स्प्रिट सप्लायर व सहयोगियों का पता लगाने के लिए उसे 24 मई को फिर 27 मई तक के लिए रिमांड पर ले रखा है।

इनका कहना

जहरीली शराब बनाने के आरोपी सरपंच को स्प्रिट सप्लाय करने वाले की जानकारी मिली है। टीम उसे खोजने इंदौर गई है। अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है। -एआर नेगी, सीएसपी जीवाजीगंज अनुभाग

यह भी पढ़ेंः कार की डिक्की में थी 15 पेटी शराब, छह हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिख समाजजन ने घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व अरदास की

Tue May 25 , 2021
गुरु अमरदासजी के प्रकाश पर्व पर सेवा कार्य भी किया उज्जैन। श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को सिख समाज जन ने घर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। इसके उपरांत कोरोना वायरस को जड़ से नष्ट करने के लिए एवं कोरोना से […]