बड़े की कोरोना से जान गई, छोटे भाइयों ने खाते से तीन लाख उड़ा दिए

भाभी ने दोनों देवर के खिलाफ दर्ज कराया केस

उज्जैैन,अग्निपथ। कोरोना कॉल में कई अमानवीय घटनाएं भी हुई है। धन के लालच में कुछ लोगों ने रिश्तों तक की परवाह नहीं की। ऐसी ही एक घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आई है,जिसमे बड़े भाई की कोविड से मौत होने पर छोटे भाइयों ने उसके खाते से 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पता चलने पर मृतक की पत्नी ने दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टीआई ओपी अहीर ने बताया कि अंजूश्री कॉलोनी निवासी सुरेश परमार इंफोसिस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। कोरोना की चपेट में आने से 3 मई को उनकी आरडी गार्डी में मौत हो गई थी। इस पर छोटे भाई राजेश व मनोज ने उनके दोनों मोबाइल अपने पास रख लिए थे। सुरेश की पत्नी मनाली के मांगने पर वह टालते रहे। इसी दौरान मनाली ने पति के पुणे के एसबीआई बैंक अकाउंट को लेपटॉप पर चेक किया। पता चला दोनों देवरों ने उनके खाते से 3 लाख रुपए ससुर लल्लू परमार के खाते में ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी सामने आते ही मनाली ने सीएसपी वंदना चौहान को शिकायत की। उनके आदेश पर राजेश व मनोज के विरुद्ध मंगलवार रात अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया। मामले में जांच कर दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ऐसे छोड़ा अपनों ने साथ

देपालपुर के ग्राम रुदाया निवासी मनाली (33) ने पुलिस को बताया कि पति व बेटी मिशिका और काव्या के साथ पुणे में रहती थी। सितंबर 2020 से वर्क फॉर्म होम होने पर पति व बच्चों के साथ मायके रुदाया चली गई। 18 अप्रैल को पिता की बीमारी के बाद मौत होने पर चारों अंजूश्री कॉलोनी आ गए। यहां सुरेश की कोरोना से मौत होने पर देवरों ने भी मौके का फायदा उठा कर साथ छोड़ दिया।

ऐसे हुई धोखाधड़ी

मनाली के अनुसार सुरेश के पास दो मोबाइल थे। उनके मोबाइलों में बैंक अकाउंट की जानकारी, पासवर्ड, ईमेल आईडी थी। वह मोबाइल द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करते थे। यहीं वजह है दोनों देवर को अकाउंट की डिटेल मिल गई और उन्होंने खाते से 3 लाख रुपए पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुधि लेई

Wed May 26 , 2021
हम सबके लिये यह दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी का जब इतिहास लिखा जायेगा तब इस कोरोना का काला अध्याय का भी उसमें जिक्र जरूर होगा। 100 वर्षों बाद जब हमारी आने वाली पीढिय़ां जब हिन्दुस्तान की 21वीं सदी का इतिहास पढ़ेगी तो उसमें ऑक्सीजन के अभाव में […]