लाइन दुरूस्त, आज पूरे शहर में मिलेगा पानी

लाइन ठीक करने में खर्च हो गए दो लाख रूपए

उज्जैन, अग्निपथ। गंभीर बांध क्षेत्र के इंटेकवेल के पास तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन को दुरूस्त कर लिया गया है। लाइन ठीक हो जाने के बाद रविवार को शहर की सभी पानी की टंकियों को भरा गया। सोमवार सुबह पूरे शहर में फुल प्रेशर से पानी सप्लाय हो सकेगा।

शुक्रवार की शाम बिजली के साथ ही पानी प्रदाय की व्यवस्था भी तूफान के कारण प्रभावित हो गई थी। इंटेकवेल क्षेत्र में पानी की लाइन को संभालने वाले पिल्लर ही उखड़ गए थे। पाइप अस्तव्यस्त हो जाने के कारण पानी की टंकियां पूरी तरह से नहीं भर पाई थी। इसके अलावा गऊघाट प्लांट की बिजली सप्लाय बंद हो जाने के कारण भी जल वितरण की व्यवस्था अटक गई थी। पानी की टंकियों में शुक्रवार शाम तक जितना पानी संग्रहित हो सका, उसे शनिवार को सप्लाय कर दिया गया। शहर के कई इलाकों में कम दबाव के साथ जलप्रदाय हो सका।

शनिवार को पूरे दिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी इंटेकवेल के पास लाइन दुरूस्त करने के काम में जुटे रहे। इस काम में लगभग 2 लाख रूपए का खर्च आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री राजीव शुक्ला के मुताबिक इंटेकवेल के पास वाली लाइन और गऊघाट संयत्र के पास की गड़बड़ी को शनिवार रात ही ठीक कर लिया गया। रविवार को पूरे दिन शहर की 35 पानी की टंकियों को भरने का काम जारी रहा। सोमवार सुबह पूरे शहर में दो हिस्सों में पर्याप्त प्रेशर के साथ जलप्रदाय हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से जान गंवाने वालों का रिकॉर्ड तैयार कर रही कांग्रेस

Sun May 30 , 2021
कमलनाथ के एक लाख मौत के दावे को सही साबित करने की कवायद, 54 वार्डो में सर्वे के लिए फॉर्मेट जारी उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश में कोरोना से हुई मौत के आंकड़े को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जो खींचतान मची हुई थी। उसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दावे को […]