दांये-बांये के चक्कर में दूसरे दिन भी कई व्यापारी नहीं खोल सकें अपनी दुकान

महिदपुर रोड, अग्निपथ। अनलॉक के बाद मंगलवार को जहां ने दुकानदारों ने अपने होटलों से व्यवसाय प्रारंभ नहीं किया। वहीं बुधवार को भी दूसरी ओर खुलने वाली होटलों के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली महज कुछ होटल व्यवसायियों ने कचोरी- समोसे, पोहे बनाकर नगर में नमकीन के शौकीन लोगों को सेवायें उपलब्ध कराई।

इधर दूसरी ओर अनेक होटल व्यवसायियों ने मंगलवार को ग्राम पंचायत में जाकर पंचायत प्रशासनिक अधिकारी को अपनी दिक्कतों से अवगत कराया कि एक दिन लेफ्ट व दूसरे दिन राइट की दुकानें खोलने से उनके यहां कच्चे माल की खपत अगले दिन नहीं हो पाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा, लेकिन पूरे प्रदेश स्तर का मामला होने से पंचायत प्रशासनिक अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों व्यापारियों की बात ना मानते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 दिनों से बड़ोद क्षेत्र में एक भी कोरोना केस नहीं

Wed Jun 2 , 2021
बड़ौद, अग्निपथ। कोरोना की दूसरी लहर जैसे-जैसे कम हो रही है, वैसे वैसे ही आम जिंदगिया फिर से पटरी पर लौट रही है। आगर जिले की सबसे बड़ी तहसील बड़ौद में पिछले 11 दिनों से एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. विवेक पुलेया […]