मंगल से अनलॉक दुकानदारों के लिए अमंगल

बडऩगर/रुनीजा,अग्निपथ। अनलॉक की प्रक्रिया के बाद शासन की नई गाइडलाइन अनुसार 1 जून मंगल (वार) से लॉकडाउन खुलने और व्यापार रोजगार चालू करने की एक उम्मीद जो व्यापारियों में जागी थी, वह शासन के निर्णय के आगे कुछ दुकानदारों के लिए अमंगल साबित हुई है।

लेफ्ट-राइट के नियम ने व्यापारियों को निराशा किया हैं और कई व्यापारी इस व्यवस्था से संतुष्ट भी नहीं है। उनका कहना है बड़े शहरों में ये व्यवस्था चल सकती है लेकिन रुनीजा जैसे छोटे कस्बों में इस व्यवस्था में सुधार करने के बारे में शासन को सोचना चाहिए । इस व्यवस्था से आज रेलवे स्टेशन पर दो तस्वीर देखने को मिली। एक पट्टी की दुकाने खुली थी दुकानों पर व्यापार भी हो रहा था। वही दूसरी पट्टी के व्यापारी निराश देखे गए।

इस संदर्भ में नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे ने बताया कि सभी को शासन की गाइडलाइन के अनुसार अपना व्यापार व्यवसाय करना है। व्यापारियों की सहमति से निर्धारित किया गया है कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन साइड की दुकान खुलेगी तो बुधवार को स्टेट बैंक के साइड दुकान खुलेगी यह व्यवस्था शासन के आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर : सरस्वती कॉलोनी में 3 बच्चे सहित 12 लोग पॉजीटिव

Wed Jun 2 , 2021
बदनावर, अग्निपथ। मंगलवार से बदनावर अनुभाग में कोरोना कफ्र्यू में छूट मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। किन्तु नगर की एक कॉलोनी में बुधवार को एक साथ 12 लोग पॉजीटिव निकलने पर वापस लोग चिंतित हो गए। अब डर सता रहा कि कोरोना की चेन वापस […]

Breaking News