गैस सिलेंडर भरे ट्रक ने युवक को कुचला

उज्जैन। शहर में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने एक युवक को कुचलते हुए उसकी जान ले ली।

हादसा सुबह करीब 7 बजे सेंटपाल मार्ग टर्न नये चिमनगंज थाने के सामने गैस सिलेण्डरों से भरे ट्रक ने फेरी लगाकर चीनी के बर्तन बेचने वाले युवक को रौंद डाला। ट्रक में फंसी बाइक करीब 50 फीट तक घसीटते हुए नाले के पास रुका। इस दौरान ड्रायवर चलते ट्रक से कूदकर भाग गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।



जयराम पिता भंवरलाल पंवार 35 वर्ष निवासी भानबड़ौदिया थाना घट्टिया अपनी बाइक के दोनों ओर बांस से टोकरी बांधकर उसमें चीनी के बर्तन रखकर गांव-गांव में फेरी लगाकर बेचने का काम करता था। जयराम सुबह घर से बर्तन बेचने बाइक से निकला। सुबह करीब 7 बजे सेंटपाल मार्ग टर्न पर सामने से आ रहे सिलेण्डरों से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीए 6493 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।



ट्रक की टक्कर लगने से जयराम दूर जा गिरा और बाइक ट्रक के अगले पहियों के बीच में फंसकर करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई। इसी दौरान ड्रायवर ट्रक से कूदकर भाग निकला। चिमनगंज मंडी पुलिस ने घायल जयराम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयराम के भाई विष्णु ने बताया कि जयराम ग्रामीण इलाकों में फेरी लगाकर चीनी के बर्तन बेचता था।

लॉकडाउन खुलने के बाद शुरू किया था काम
जयराम के भाई विष्णु ने बताया कि इतने दिनों से लॉकडाउन लगा था इस कारण जयराम ने काम बंद कर दिया था। 1 जून को लॉकडाउन खत्म हुआ तो उसने फिर से काम शुरू किया था। जयराम के दो बच्चे हैं और उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं। पुलिस ने बताया कि ट्रक घट्टिया गैस प्लांट से सिलेण्डर भरकर इंदौर जा रहा था। ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर का देवलोक गमन:इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में ली अंतिम सांस; मोहनखेड़ा में अंतिम संस्कार अब कल सुबह 6 बजे होगा; कल ही है आचार्य का जन्मदिन

Thu Jun 3 , 2021
मोहनखेड़ा/धार। धार जिले के मोहनखेड़ा महातीर्थ के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत ज्योतिषाचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का बुधवार देर रात 1.44 बजे इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में देवलोक गमन हो गया। उनकी पार्थिव देह को मोहनखेड़ा ले जाया गया। मोहनखेड़ा तीर्थ से जारी पत्र के अनुसार, आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी का शुक्रवार को ही […]