उपचुनाव के बाद कमलनाथ की शिवराज से मुलाकात, आधे घंटे अकेले में की चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव नतीजों के एक दिन बाद आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पहुंचे। चुनाव में मिली करारी हार और भाजपा की बड़ी जीत और चुनाव के दौरान हुई तल्ख बयानबाजी के बावजूद दोनों नेता पूरी आत्मीयता से मिले। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुल नाथ भी थे। वहां से निकलने के बाद कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि- हार की समीक्षा करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि ‘आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने निवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए पूरे समर्पण एवं सामर्थ्य के साथ हम सब कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यही हमारा संकल्प है।’

सीएम हाउस में दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे गुफ्तगू हुई।

सीएम हाउस में दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे गुफ्तगू हुई।

शिवराज और कमलनाथ सब कुछ भूलकर एक-दूसरे से मिले और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक गुफ्तगू हुई। कमलनाथ ने कहा कि मैंने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें कहा है कि आज प्रदेश के सामने कई चुनौतियां है बेरोजगारी की, कृषि क्षेत्र की। साथ ही, मैंने उन्हें विश्वास दिलाया है कि विपक्ष की तरफ से प्रदेश के विकास में कोई अड़चन आने नहीं दी जाएगी। चुनाव के नतीजों पर कहा कि ‘आज हमने बैठक बुलाई है, उसमें हम परिणामों की समीक्षा करेंगे।’

इधर, सीएम शिवराज ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदी बाई पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल ने सीएम को शुभकामनाएं दी हैं।

चुनाव को दौरान देखने को मिली थी तल्खी

चुनाव के दौरान शिवराज और कमलनाथ के बीच काफी तल्ख बयानबाजी देखने को मिली थी। कमलनाथ ने जहां शिवराज को नालायक, भूखा-नंगा और इमरती को आइटम तक कह डाला था। वहीं, शिवराज ने कमलनाथ को उद्योगपति और भ्रष्टाचारी कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में दीपोत्सव आज रामलीला मंचन के साथ शुरू, पुष्पक विमान से आएंगे सीता माता संग राम लखन

Wed Nov 11 , 2020
13 नवंबर को राम की पैड़ी पर जलेंगे 5.51 लाख दिये, पर्यावरण के लिहाज से अधिक दीपक गोबर से बनाए गए कोरोनावायरस के चलते इस बार आयोजन वर्चुअल होगा, सिर्फ आमंत्रित लोग ही आ सकेंगे कार्यक्रम में, 13 को सील रहेगी अयोध्या अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज […]

Breaking News