ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज किया रैफर, मौत का कारण कोविड निमोनिया बताया दिया

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पर आरोप, मृतक के पुत्र ने की प्रकरण दर्ज करने की मांग

उज्जैन। उज्जैन निवासी मोहनलाल पिता ओंकारलाल पंवार की 19 मई को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में हुई मृत्यु का कारण कोविड और ब्लैक फंगस न बताने पर मृतक के पुत्र ने कलेक्टर और एसपी को शपथ पत्र प्रस्तुत कर अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा पहले ही उनकी मौत कोविड निमोनिया से होना बता दिया गया था।
मृतक के पुत्र हेमन्त पंवार की मुख्यमंत्री से ब्लैक फंगस के उपचार की सार्वजनिक अपील की । तथा शासकीय माधव नगर चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा रेफरल पर्ची पर फंगल इन्फेक्शन का उल्लेख करने पर शासकीय चिकित्सकों को झूठी रिपोर्ट मृतक के संबंध में देने के वाले डॉक्टर और चिकित्सालय के विरूद्ध महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के दण्डात्मक प्रावधानों तथा भारतीय दण्ड विधान की धारा 304 एवं 201 के अंतर्गत यथोचित जांच के उपरांत न्यायोचित कार्यवाही की मांग की। महामारी के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधानमंत्री एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उज्जैन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कलेक्टर एवं कार्यपालन अधिकारी पुलिस अधीक्षक को सूचना पत्र मय मृतक के पुत्र हेमन्त के विस्तृत शपथ-पत्र के साथ शुक्रवार को प्रेषित कर न्याय प्राप्ति की मांग की गई है। उनको अधिवक्ता सत्यनारायण पुरोहित ने विधिक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण में पश्चिम रेलवे भी अपने तई दे रहा है कई योगदान

Fri Jun 4 , 2021
रतलाम स्टेशन व डीआरएम कार्यालय को ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल का मिला प्रमाणन मुंबई। पर्यावरण के सुधार में रेलवे योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग जैसे पर्यावरण अनुकूल उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिसमें पवन और सौर ऊर्जा शामिल हैं। भारतीय […]