लॉकडाउन में की शादी, 20 दिन बाद बोला नहीं रहना साथ

उज्जैन, अग्निपथ। लॉकडाउन में घर पर ही शादी की रस्म करने के 20 दिन बाद अधेड़ ने महिला के साथ रहने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

पंवासा टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि अंजुश्री कालोनी में रहने वाली महिला से लॉकडाउन के दौरान पंड्याखेड़ी में रहने वाले राकेश पिता अंबरा 45 वर्ष ने घर में ही शादी की रस्म करते हुए मांग भर दी थी। दोनों साथ रहने लगे थे। 20 दिन बाद लॉकडाउन खुलते ही राकेश ने महिला के साथ रहने से इंकार करते हुए और शादी को नकार दिया।

उसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शादी के नाम पर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करते हुए राकेश को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। टीआई गौतम के अनुसार महिला के पति ने उसे कुछ सालों पहले छोड़ दिया था। वहीं राकेश की पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है। दोनों का परिचय होने के बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। गिरफ्तार किये गये राकेश को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मुंबई से दुष्कर्मी को लाई पुलिस-महिला का भाई बनकर उसके ससुराल आने और दुष्कर्म करने वाले विक्रम चौधरी को चिमनगंज थाने के एसआई विकास देवड़ा मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन लाने के बाद न्यायालय में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है। एसआई देवड़ा ने बताया कि महिला आगररोड की रहने वाली है।

नवंबर 2020 में वह मुंबई मायके गई थी, स्टेशन पर परिचित विक्रम मिला और घर छोडऩे के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटो खींच लिये थे। उसके बाद वह भाई बनकर उसके ससुराल आने लगा और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। कुछ समय पहले महिला ने ज्यादती का विरोध किया तो विक्रम ने अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर पोस्ट कर दिये। 25 मई को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में अगस्त के पहले स्कूल खुलना मुश्किल:इस बार जिलास्तर पर होंगे स्कूल से जुड़े फैसले

Sun Jun 6 , 2021
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मप्र में अगस्त के पहले सरकारी-प्राइवेट स्कूल खुलने के आसार नहीं हैं। तीसरी लहर नहीं आई और हालात सामान्य रहे तो ही अगस्त में स्कूल खोले जा सकेंगे। इसे लेकर सरकार ने स्कूल संचालक, एक्सपर्ट से बात की जिसमें समान […]