जूडा की प्रदेशव्यापी हड़ताल को उज्जैन आईएमए का पूर्ण समर्थन

उज्जैन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की उज्जैन शाखा ने सर्वसम्मति से जूनियर डॉक्टर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया है। एसोसिएशन की 6 जून को हुई आकस्मिक बैठक में यह फैसला लिया गया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र ने बताया कि जूनियर डॉक्टर्स ने पूरे कोरोना काल के दौरान जिस समर्पण भाव से कोविड के मरीजों की निस्वार्थ सेवा की उसकी प्रतिफल देने एवं उनकी मांगों को मानने की बजाए जो दमनकारी नीति राज्य शासन ने अपनाई है उसका उज्जैन आईएमए पूर्णत: विरोध करता है।

इस संबंध में उज्जैन आईएमए ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि जूनियर्स डॉक्टर्स का वेतन 24 प्रतिशत बढ़ाया जाए। उन्हें व उनके परिवार को समुचित सुरक्षा एवं कोविड के दौरान उन्हें व उनके परिवार को इलाज की सुविधा राज्य शासन के द्वारा उपलब्ध कराई जाए। कोरोनाकाल में उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए इसे बांड पीरियड में शामिल किया जाए।

मंत्री मोहन यादव ने इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक मुख्यमंत्री को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र, डॉ. गिरीश तेजवानी, डॉ. नीलम तेजवानी, डॉ. महेन्द्र पाटीदार, डॉ. पुष्पेन्द्र जैन, डॉ. हर्ष मंगल, डॉ. रूपेश खत्री, डॉ. अजय खरे, डॉ. पराग शर्मा, डॉ. मयंक गुप्ता, डा. राहुल तेजनकर, डॉ. नयन शर्मा, डॉ. प्रतीक तिवारी, डॉ. स्वप्निल देशपांडे, डॉ. रवि राठौर, डॉ. किरण पोरवाल, डॉ. उमेश जेठवानी, डॉ. मरोठिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पंप पर डाका डालने निकले कुख्यात बदमाश, 5 को घेराबंदी कर पकड़ा

Mon Jun 7 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पेट्रोल पम्प पर डाका डालने की फिराक में रविवार-सोमवार रात एकत्रित हुए 5 बदमाशों को वारदात से पहले पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। आगररोड आईटीसी सागर चौपाल के पास हथियारों से लैस होकर कुछ बदमाशों के आने की सूचना […]