आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बडऩगर, अग्निपथ। दो दिनों से मौसम में बदलाव आने से कभी तेज गर्मी तो कभी आसमान में बादल छा रहे। जिससे दो दिनों से अंचल में कही-कही बारिश भी हो रही है। सोमवार को भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ावदा में बकरी चराने गए दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे एक ेकी मौत हो गई, वहीं एक गंभीर घायल हो गया।

जानकारी अनुसार सोमवार शाम 5 बजे खेड़ावदा निवासी घनश्याम पिता मांगीलाल मालवीय उम्र 35 वर्ष व लखन पिता चंपालाल उम्र 18 वर्ष बकरी चराने जंगल में गए थे जिस पर मौसम खराब होने पर पेड़ के नीचे बैठ गए। इस दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। जिसमें घनश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक लखन को कमर और हाथ में गंभीर चोट आई। घायल को 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल बडऩगर से प्राथमिक उपचार के बाद ईएमटी गोरीलाल दांगी और पायलट मुकेश पंथी द्वारा जिला चिकित्सालय उज्जैन भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईएस सुरक्षा कंपनी की रवानगी, केएसएस या ईगल को हो सकता है ठेका

Mon Jun 7 , 2021
चार की जगह दो माह का वेतन देना पड़ा भारी, केएसएस कंपनी की कार्यप्रणाली को देखते हुए उसके पक्ष में फैसले की संभावना उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा का ठेका संभालने वाली एसआईएस कंपनी की रवानगी तय हो गई है। क्योकि उसने 4 महीने का नहीं केवल 2 […]

Breaking News