इंदौर रोड पर चौथे दिन भी ट्रक कटिंग

पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, ट्रांंसपोर्टर्स ने गाडिय़ों पर लगाए काले झंडे, कार्रवाई नहीं हुई तो सांवेर थाने पर धरना देने की तैयारी

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड पर मंगलवार सुबह फिर एक ट्रक को बदमाशों ने निशाना बना लिया। चोर चलते ट्रक से सामान ले गए। लगातार चौथे दिन वारदात के बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहंी लिखने से नाराज ट्रांसपोर्टर्स ने गाडिय़ों पर काले झंडे लगाकर विरोध शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर थाना भी घेरेंगेे।

लॉक डाउन खत्म होते ही शहर के आसपास ही ट्रक कटिंग की वारदात बढ़ गई है। मंगलवार सुबह भी सांवेर के पास राहुलसिंह की आयशर एमपी 13 जेए 6478 को निशाना बनाया गया। चोर घरेलू सामान खाली करने जा रहे चलते ट्रक से सामान ले उड़े। घटना का पता चलने पर चालक सांवेर थाने रिपोर्ट लिखवाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे चलता कर दिया।

लगातार चौथे दिन वारदात और पुलिस के रवैये से ट्रांसपोर्टर्स नाराज हो गए। उन्होंने धरने प्रदर्शन प्रतिबंधित होने पर काले झंडे लगाकर विरोध शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर अनुमति लेकर सांवेर थाने के घेराव करेंगे।

ट्रक चालक को ही चोर बता दिया

लक्कड़ गंज स्थित मामा रोड लाइंस संचालक विनोद संतानी ने बताया कि 2 जून को आयशर एमपी 09 जीएफ 4164 से परचून का सामान भरकर इंदौर जा रहा था। सांवेर के पास चोरों ने दो लाख का माल उतार लिया। थाने जाने पर पुलिस ने दिनदहाड़े ट्रक कटिंग को नकारते हुए चालक को ही चोर होने की शंका जता दी। बमुश्किल आवेदन लिया, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं की। उन्होंने बताया कि चार माह पहले भी उनके ट्रक से चार लाख का माल चोरी हुआ था।

आइल पेटी ले उड़े बदमाश

2 जून को ही ट्रांसपोर्टर अब्दुल हमीद खान की आयशर एमपी 13 जेए 6057 में आइल की पेटियां भेजी जा रही थी। श्री सिंथेटिक्स के पास बदमाश तीन पेटी उतार ले गए। विजयागंज मंडी पुलिस ने पंवासा पहुंचाया, लेकिन यहां भी रिपोर्ट नहंीं लिखी गई है। सोमवार रात ऐसी ही घटना शुभम रोड लाइंस की आयशर एमपी 13 जेए 8944 में इंदौर-सांवेर के बीच हुई। चोर चलते ट्रक से पैकिंग के लिए लाए जा रहे बक्से उतार ले गए। मामले में पुलिस ने आवेदन तक नहंी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा में धूम मचा रही चोरों की मंडली सलाखों के पीछे

Tue Jun 8 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। स्थानीय पुलिस को गत दिनों नगर में हुई चोरियों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि नगर में गत दिनों एक ही रात में 6-7 स्थानों पर ताले […]