क्या कोरोना महामारी से पहले ही चीन ने बना ली थी वैक्सीन, टॉप वायरोलॉजिस्ट ने जताई यह आशंका

नई दिल्ली। कोरोना कहां से और कैसे पनपा, इसे लेकर चीन पर दुनियाभर के देशों का शक गहराता जा रहा है। चीन के वुहान लैब से कोरोना वायरस की उत्पत्ति की थ्योरी के पक्ष में दुनियाभर में विचार मजबूत हो रहे हैं। लेकिन इस बीच एक और सवाल है कि अगर चीन से कोरोना वायरस निकला तो उसने इतनी जल्दी इस पर काबू कैसे पा लिया, क्या उसने इसकी वैक्सीन पहले ही बना ली थी? दरअसल, टॉप वायरोलॉजिस्ट को ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि चीन शायद दुनिया से यह सच छिपा रहा था और उसने महामारी से पहले ही वैक्सीन तैयार कर ली थी। चीनी वायरस से दुनियाभर में करीब 37 लाख से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं और करीब 18 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एक प्रसिद्ध भारतीय वायरोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि संभवत: चीन ने कोरोना वायरस के फैलने की या लीक होने की संभावना को देखते हुए पहले ही वैक्सीन विकसित कर ली थी। बता दें कि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस वायरस एक लैब में तैयार किया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि वैक्सीन के शुरुआती दिनों में ही मौजूद होने से चीन को कोरोना वायरस को समय रहते कंट्रोल करने में मदद मिली। दुनिया की सबसे अधिक 140 करोड़ की आबादी वाले देश में दिसंबर 2019 में सिर्फ 91,300 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे और 4636 लोगों की मौतें हुई थीं। कोरोना वायरस के दर्ज मामलों में चीन दुनियाभर में 98वें नंबर पर मौजूद है।

उन्होंने एक युवा चीनी वैज्ञानिक द्वारा कोरोना वैक्सीन के लाइसेंस के लिए 24 फरवरी 2020 को दिए गए आवेदन के उदाहरण का जिक्र किया। उन्होंने आशंका जताई कि कोरोना विस्फोट के महज 2 महीने के भीतर वैक्सीन पर काम करना बहुत जल्दबाजी की बात मालूम होती है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि चीन ने वैक्सीन के निर्माण के लिए कम से कम एक साल पहले से काम करना शुरू किया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी में शामिल हुए राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद, यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Wed Jun 9 , 2021
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से आने वाले कांग्रेस के सीनियर नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद ने होम मिनिस्टर अमित […]