कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

महिदपुर रोड, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं ने नगर के इंडियन आईल पेट्रोल पंप पर दोपहर में दो घंटे शांतिपूर्ण धरना दिया।

धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिये हुए थे, जिन पोस्टरों पर मोदी सरकार मुर्दाबाद भाजपा सरकार मुर्दाबाद पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि वापस लो वापस लो के नारे लिखे हुए थे एवं धरने में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने मांग कहा कि कोरोना महामारी यह चलते हुए विगत 1 वर्ष से सभी व्यापार व्यवसाय बंद पड़े हैं। मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है एवं किसानों को खेती में भारी नुकसान हो रहा है कोरोना महामारी के कारण प्रदेश एवं देश में लाखों लोगों की जान जा चुकी है एवं कई परिवार बेघर हो गये हैं, ऐसे समय में सरकार द्वारा गैस डीजल एवं पेट्रोल खाद्य पदार्थ की मूल्य वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भारत शर्मा ने भी सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। धरने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी राज स्व महिदपुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पटवारी भागीरथ चौहान एवं थाना प्रभारी नानकराम पटेल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ने किया। इस अवसर पर महिदपुर रोड नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम कारा झुटावद मंडलम के अध्यक्ष शिव सौलंकी सेक्टर प्रभारी उपसरपंच भूपेंद्र सिंह पंवार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना माली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश सेठिया सुमेर सिंह राठौड़ लालसिंह राठौर शिवप्रताप सिंह छोटू बना तेजपाल सिंह पवार मदन दास बैरागी सचिन रावल नागेश्वर त्रिवेदी लक्ष्मण सिंह राजपूत हाकमसिंह राजपूत अनिल चौहान महेंद्र सिंह डोडिया टोनी पंड्या घनश्याम शर्मा मांगीलाल दमामी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष शान्तिलाल खंडार गोर्धन भटनागर रवि पाटीदार राकेश बामनिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारड़ा : कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर मौन धरना दिया

Fri Jun 11 , 2021
झारडा, अग्निपथ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झारड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौख रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर काले कपड़े तथा काला मास्क पहनकर […]