पेड़ से केरी तोडऩे के विवाद में दादा की मौत

रुनिजा, अग्निपथ। बारिश के पूर्व वर्तमान में अधिकांश जगह खेतों, पेड़ व सडक़ की सीमा आदि को लेकर विवाद सामने आते है। इसी प्रकार की एक घटना बिलपांक थाना क्षेत्र के धनेसरा गांव में घटित हो गई। जहां रुनीजा निवासी एक व्यक्ति जो अपने पोते व अपने लडक़े के साले के साथ पेड़ पर लगी केरी (आम) तोडऩे गया था जहाँ आपसी मारपीट में दादा को अपनी जान गवाना पड़ी।

रुनिजा निवासी बलराम पिता गोपाल खदेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे दादाजी शंभू लाल पिता माना खदेड़ा और मामा अमर सिंह पिता डूंगरसिंह निवासी खाखरापाड़ा ग्राम धनेसरा खेत पर पेड़ से 5 जून 2021 को केरी उतारने गए थे उस दौरान दिन के 1:30 बजे करीब भेरूलाल पिता शंकरलाल देवडा हथियार लगी लकड़ी व नानालाल देवड़ा तलवार लेकर आये और केरी उतारने का मना करते हुऐ गालियां देकर मेरे दादाजी को मुझे मारपीट करने लगे तभी मुकेश पिता भेरुलाल लकड़ी लेकर एवं गुड्डा पिता शंकरलाल और रोहित सभी आ गए व मुकेश मुझे मारा व दादाजी के साथ भी मारपीट करने लगे, जिन्हे गंभीर चोट आई।

डायल 100 व पिताजी भी मौके पर पहुंचे व प्राथमिक उपचार हेतु रतलाम ले गये। जिसके बाद अहमदाबाद में दादाजी की इलाज के दौरान 11 जून को मृत्यु हो गई। इस संदर्भ में बिलपांक थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के अनुसार 294, 323 506 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

शंभू पिता माना की मृत्यु होने पर पीएम रिपोर्ट के बाद धाराऐं बढ़ाई जावेगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी वह उन्हें सजा दिलाने का पूरा प्रयास करेगी। 12 जून को मृतक का अंतिम संस्कार रुनिजा में कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू माफिया की साजिश: 24 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा करने के लिए नाला तोड़ा

Sun Jun 13 , 2021
नाले को छोटा करने से बारिश में कई कॉलोनियां हो जाएंगी जलमग्न उज्जैन, अग्निपथ। मंछामन कॉलोनी में एक बार फिर से भूमाफिया 24 हजार वर्गफीट की सरकारी जमीन को कब्जाने की साजिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नगर निगम द्वारा बनाए गए पत्थर के नाले को तोडऩा शुरू कर […]
भू-माफियाओं

Breaking News